BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 12 अप्रैल 2025 05:09 AM
  • 20.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  2. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  3. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  4. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  5. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  6. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  7. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  8. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत
  9. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने छोड़ी पार्टी, हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो में हुए शामिल
  10. सूरत : हैपी एक्सलेंसिया सोसाइटी में भीषण आग, कोई बड़ा नुकसान नहीं
  11. वाराणसी : ‘कई होंगे बेनकाब, सबका होगा हिसाब’, पीएम मोदी की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया बैनर
  12. मैं काशी का हूं और काशी मेरी है, पूरे पूर्वांचल के युवाओं को यहां के विकास का लाभ मिलता है : प्रधानमंत्री मोदी
  13. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  14. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  15. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया

सुखबीर बादल पर हमला गंभीर मामला, पंजाब पुलिस कर रही जांच : अनिल विज

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 04 दिसंबर 2024, 5:13 PM IST
सुखबीर बादल पर हमला गंभीर मामला, पंजाब पुलिस कर रही जांच : अनिल विज
Read Time:2 Minute, 46 Second

बीएनटी न्यूज़

अंबाला। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने निंदा की है।

हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह काफी गंभीर मामला है, जिसको लेकर पंजाब की पुलिस जांच भी कर रही है और यह जानने भी कोशिश कर रही है कि इसके पीछे हमलावर का मकसद क्या था। अच्छी बात यह है कि सुखबीर बादल सुरक्षित हैं। हमलावर को पकड़ लिया गया है और कार्रवाई की जा रही है।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर अनिल विज ने कहा कि जब भी बाहर किसी देश में हिंदुओं पर अत्याचार होता है तो वह हिंदुस्तान की तरफ आस भरी नजर से देखते हैं, इसलिए हमें हिंदू भाइयों का सहयोग करना चाहिए। चिन्मय कृष्णदास की रिहाई होनी चाहिए।

दरअसल नारायण सिंह चौरा ने बुधवार को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के अंदर शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर गोली चलाने की कोशिश की। यह घटना उस समय हुई जब व्हीलचेयर पर बैठे सुखबीर बादल मंदिर में गार्ड की ड्यूटी पर तैनात थे।

सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था अकाल तख्त ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को साल 2015 में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम का पक्ष लेने के लिए गुरुद्वारे में रसोई और वॉशरूम की सफाई की सजा सुनाई थी।

सुखबीर सिंह बादल को अगस्त में अकाल तख्त द्वारा तनखैया घोषित किया गया था, जब उन्हें 2007 से 2017 तक पंजाब में सत्ता में रहने के दौरान पार्टी द्वारा की गई गलतियों के लिए धार्मिक कदाचार का दोषी ठहराया गया था। इनमें गुरमीत राम रहीम को बेअदबी के मामलों में माफी देना भी शामिल था, जिसके कारण पंजाब के कुछ हिस्सों में डेरा अनुयायियों और सिखों के बीच झड़प हुई थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *