BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 01:16 AM
  • 33.71°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  2. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  3. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
  4. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी ने आदमपुर एयरबेस पहुंच बढ़ाया जवानों का हौसला
  5. 17 मई से फिर शुरू होगा आईपीएल, फाइनल 3 जून को
  6. डीजीएमओ हॉटलाइन वार्ताः पाकिस्तान बोला एक भी गोली नहीं चलाएंगे, शत्रुतापूर्ण कार्रवाई नहीं करेंगे
  7. भारत-पाकिस्तान के डीजीएमओ ने की हॉट लाइन पर बात
  8. भारत-पाक तनाव पर ट्रंप ने कहा, ‘हमने परमाणु संघर्ष को रोका, नहीं तो लाखों लोग मारे जाते’
  9. ‘पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे थे आतंक के आका, भारत ने एक झटके में खत्म कर दिया’
  10. ऑपरेशन सिंदूर : प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे
  11. सुंदर कांड की चौपाई ‘भय बिनु होय ना प्रीति’ सुना एयर मार्शल ने पाकिस्तान को दी नसीहत
  12. जरूरत पड़ने पर हर मिशन के लिए तैयार, भर चुका था उनके पाप का घड़ा : भारतीय सेना
  13. विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, कहा- जीवन भर याद रहेगी इस प्रारूप से मिली सीख
  14. आतंकी हाफिज अब्दुर रऊफ को बताया ‘फैमिली मैन’, एक बार फिर हुआ पाकिस्तानी सेना का झूठ बेनकाब
  15. भारतीय सेना ने अदम्य साहस का परिचय दिया, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में हुआ राफेल का इस्तेमाल : संबित पात्रा

सोनीपत कोर्ट में पेश नहीं हुए अरविंद केजरीवाल, अगली सुनवाई 31 मई को

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 मार्च 2025, 10:14 AM IST
सोनीपत कोर्ट में पेश नहीं हुए अरविंद केजरीवाल, अगली सुनवाई 31 मई को
Read Time:3 Minute, 0 Second

बीएनटी न्यूज़

सोनीपत। दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने यमुना नदी के पानी में हरियाणा की ओर से जहर मिलाने का आरोप लगाया था, जिससे हरियाणा में राजनीतिक हंगामा मच गया था। इसके बाद, कई जिलों में उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए। सोनीपत में भी नहर विभाग के अभियंता आशीष कुमार ने एक मामला दर्ज कराया था।

सोनीपत कोर्ट ने गुरुवार को अरविंद केजरीवाल को पेश होने के आदेश जारी किए थे, लेकिन वह पेश नहीं हुए। सोनीपत कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 31 मई तय की है।

अरविंद केजरीवाल के वकील ने गुरुवार को अदालत में जिरह की। उन्होंने कहा कि इस मामले की सुनवाई के लिए विशेष कोर्ट की आवश्यकता है। सोनीपत न्यायालय में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि वह हमेशा न्यायालय की अवमानना करते आए हैं और भ्रष्टाचार के मामलों में वह पहले भी जेल जा चुके हैं। केजरीवाल का यह रवैया न्यायपालिका के प्रति असम्मान से भरा हुआ है। उन्हें कानून का पालन करना चाहिए।

दिल्ली चुनाव के दौरान जब केजरीवाल ने यमुना के पानी में अमोनिया की मात्रा तय सीमा से काफी ज्यादा होने का आरोप लगाया था, तो हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यमुना का पानी पीकर यह साबित करने की कोशिश की थी कि आप नेता के आरोप पूरी तरह निराधार हैं। जवाब में केजरीवाल ने सीएम सैनी पर यमुना का पानी पीने के “ढोंग करने” का आरोप लगाया था।

केजरीवाल ने कहा था, “हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यमुना का पानी पीने का ढोंग किया, और फिर वही पानी वापस यमुना में थूक दिया। जब मैंने कहा कि अमोनिया की मिलावट के कारण यमुना का पानी दिल्ली वालों की जान के लिए खतरा हो सकता है, तो इन्होंने मुझ पर एफआईआर करने की धमकी दी। जिस जहरीले पानी को ये खुद नहीं पी सकते, वही पानी दिल्ली की जनता को पिलाना चाहते हैं। मैं ऐसा हरगिज नहीं होने दूंगा।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *