BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 24 मई 2025 05:21 AM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत कभी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा : विदेश मंत्री
  2. विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्रंप के मध्यस्थता के दावे को फिर किया खारिज
  3. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 24 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
  4. पाकिस्तान इंसानियत में विश्वास नहीं करता, उसने आतंकवाद को अपना मॉडल बनाया : प्रियंका चतुर्वेदी
  5. ‘जाति जनगणना को लेकर निडर होकर जनता के बीच जाएं’, खड़गे की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील
  6. निशिकांत दुबे कांग्रेस को दोषी ठहरा रहे, लेकिन 1991 का समझौता चंद्रशेखर सरकार के दौर में हुआ: तारिक अनवर
  7. छत्तीसगढ़ : सड़क दुर्घटना में घायल को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, स्कीम आज से लागू
  8. संजय राउत ने राहुल गांधी के सवाल को बताया जनता की आवाज, बोले- पाकिस्तान पर नहीं कर सकते भरोसा
  9. निशिकांत दुबे की पोस्ट को सुप्रिया श्रीनेत ने बताया ‘फर्रे’, बोलीं- इससे जनता को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पीएम मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति और सैन्य शक्ति का प्रतीक: अमित शाह
  11. पूर्वोत्तर राज्य बन रहे भारत का डिजिटल गेटवे: पीएम नरेंद्र मोदी
  12. निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को दिया जवाब, कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने भाजपा सांसद की समझ पर उठाया सवाल
  13. ‘कांग्रेस ने सरेंडर किया’, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की केंद्र से मांग 1991 समझौते की जांच कराई जाए
  14. पीएम मोदी के रहते दूसरे गठबंधन में नहीं जा सकता: चिराग पासवान
  15. तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.2

हरियाणा : ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर बेसमेंट खुदाई के दौरान मिट्टी ढही, दो महिला मजदूरों की मौत

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 24 मई 2025, 12:21 AM IST
हरियाणा : ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर बेसमेंट खुदाई के दौरान मिट्टी ढही, दो महिला मजदूरों की मौत
Read Time:3 Minute, 3 Second

बीएनटी न्यूज़

फरीदाबाद। हरियाणा के ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को निर्माण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसमें दो महिला मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो पुरुष मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह हादसा उस समय हुआ जब स्टेशन के निर्माणाधीन बेसमेंट की खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी का एक बड़ा हिस्सा ढह गया। मिट्टी के नीचे चार मजदूर दब गए, जिनमें से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए सभी मजदूर पश्चिम बंगाल और बिहार के रहने वाले थे। घायल मजदूरों ने बताया कि वे काम के बाद धूप से बचने के लिए पास ही आराम करने बैठे थे। तभी अचानक मिट्टी का ढेर उनके ऊपर गिर पड़ा। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद मजदूरों को मलबे से निकाला गया और तुरंत फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इस हादसे ने एक बार फिर निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी को उजागर किया है। मजदूरों ने बताया कि काम के दौरान उनके पास कोई सुरक्षा उपकरण नहीं थे। ठेकेदार की इस लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों और मजदूरों में आक्रोश है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि प्रशासन निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करे। पुलिस ने मृतक मजदूरों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

यह पहली बार नहीं है जब फरीदाबाद में इस तरह का हादसा हुआ है। पिछले साल सितंबर में ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे बरसाती पानी में एक एक्सयूवी गाड़ी के डूबने से एचडीएफसी बैंक के मैनेजर पुण्यश्रेय शर्मा और कैशियर विराज द्विवेदी की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस घटना ने भी प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों की लापरवाही को उजागर किया था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *