BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 03 अप्रैल 2025 05:19 AM
  • 25.43°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: गुजरात टाइटंस ने आरसीबी को आठ विकेट से हराया
  2. वक्फ संशोधन विधेयक को खड़गे, केसी वेणुगोपाल ने बताया ‘असंवैधानिक’
  3. वक्फ बिल: कानून सबको स्वीकार करना पड़ेगा- अमित शाह
  4. लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, इलाज के लिए जाएंगे दिल्ली
  5. वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पर अमित शाह ने वक्फ बोर्ड द्वारा जब्त संपत्तियों को गिनवाया, विपक्ष पर लगाए आरोप
  6. ‘इमीग्रेशन एंड फॉरेनर्स बिल’ पर लगी संसद की मुहर
  7. देश धर्मशाला नहीं तो जेल भी नहीं है : संजय राउत
  8. वक्फ बिल संविधान के मूल ढांचे पर आक्रमण : गौरव गोगोई
  9. वक्फ के तहत गरीबों की भलाई के नहीं हुए काम, विपक्ष मुसलमानों को कितना करेगा गुमराह : किरेन रिजिजू
  10. लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश, किरेन रिजिजू ने कहा, ‘संसद की बिल्डिंग को भी किया गया था क्लेम’
  11. कांग्रेस के जमाने में समिति ठप्पा लगाती थी, हमारी समिति चर्चा के आधार पर विचार-विमर्श करती है : अमित शाह
  12. वक्फ बिल राष्ट्रहित में, करोड़ों मुसलमान के साथ पूरा देश करेगा इसका समर्थन: किरेन रिजिजू
  13. जगदंबिका पाल बोले ‘ वक्फ संशोधन विधेयक 2024 होगा पास’, विपक्ष ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल
  14. वक्फ बिल से मुसलमानों को फायदा, विपक्ष कर रहा गुमराह : शहाबुद्दीन रजवी
  15. आईपीएल 2025 : पंजाब किंग्स ने लखनऊ को आठ विकेट से हराया, प्रभसिमरन सिंह बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’

हरियाणा कैबिनेट ने वन्य जीव संरक्षण नियम को दी मंजूरी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 04 फ़रवरी 2025, 10:29 PM IST
हरियाणा कैबिनेट ने वन्य जीव संरक्षण नियम को दी मंजूरी
Read Time:3 Minute, 28 Second

बीएनटी न्यूज़

चंडीगढ। हरियाणा कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बैठक के बाद प्रेसवार्ता कर लिए गए निर्णयों की जानकारी दी।

कैबिनेट ने हरियाणा वन्य जीव संरक्षण नियम को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि वन्य जीव से संबंधित परमिट प्राप्त करने के लिए नए नियम बनाए गए हैं, जिससे सरल प्रक्रिया के तहत परमिट जारी किए जा सके।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रेसवार्ता में जानकारी दी कि सरकार ने इस सीजन में आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए 3 करोड़ 10 लाख रुपये की राशि मंजूर की है। यह राशि आढ़तियों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए दी जाएगी।

हरियाणा सरकार ने अपनी कैबिनेट बैठक में ‘विलेज कॉमन लैंड एक्ट 1961’ में संशोधन को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के तहत जिन लोगों के मकान 20 वर्षों से अधिक समय से पंचायत की जमीन पर बने हुए हैं, उन्हें अब कलेक्टर रेट पर मालिकाना हक दिया जाएगा। संशोधन के तहत 500 वर्ग गज तक की भूमि को मार्केट कलेक्टर रेट पर दिए जाने का फैसला किया गया है। साल 2004 के कलेक्टर रेट के ऊपर मालिकाना हक देने का निर्णय लिया है। एक साल तक व्यक्ति इसे अपने नाम पर करवा सकता है। इसका समाधान पंचायत के निदेशक कर सकते है, उनको पॉवर दी गई है। यह कदम उन परिवारों को बड़ी राहत प्रदान करेगा, जो पंचायत की भूमि पर अपने मकान बना कर वर्षों से रह रहे हैं, लेकिन कानूनी रूप से मालिकाना हक से वंचित थे।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बताया कि यह निर्णय पंचायत की भूमि पर वर्षों से बसे परिवारों को कानूनी सुरक्षा और संपत्ति का अधिकार देने के उद्देश्य से लिया गया है। अब इन परिवारों को उनके मकानों पर मालिकाना हक प्राप्त होगा, जिससे उन्हें भूमि पर स्थायित्व मिलेगा और वे अपनी संपत्ति का बेहतर उपयोग कर सकेंगे।

केंद्रीय बजट को लेकर सैनी ने कहा कि विकसित भारत की मजबूत बुनियाद इस बजट में देखने को मिलती है। यह बजट विकसित भारत को मजबूती देने वाला बजट साबित होगा। इसमें हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। किसान, महिला, व्यापारी व युवाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। विपक्षी दल बेशक इसका विरोध करें, लेकिन ये जन कल्याणकारी बजट है। विपक्ष को अच्छे काम का विरोध कर अपनी राजनीति को जिंदा रखना है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *