BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 29 मार्च 2025 07:06 PM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आरसीबी ने 17 साल बाद सीएसके को घर में हराया
  2. ‘गाय हमारी माता है, सबको करना चाहिए सम्मान’: अवधेश प्रसाद
  3. कोलकाता: राहुल गांधी पर दिलीप घोष का तंज, कांग्रेस की सियासत और आरएसएस पर भी बोले
  4. पश्चिम बंगाल की सीएम लंदन के कॉलेज में दे रही थीं भाषण, लगे ‘गो बैक’ के नारे
  5. आईपीएल 2025 : पूरन और मार्श की विस्फोटक पारी ने लखनऊ को दिलाई जीत
  6. पंजाब सरकार के खिलाफ किसानों का विरोध जारी, 28 और 31 मार्च को बड़े प्रदर्शन का ऐलान
  7. पंजाब : सीएम भगवंत मान का बाजवा पर हमला, कहा – ‘उनका मानसिक संतुलन सही नहीं’
  8. पंजाब-हरियाणा भाई-भाई, भगत सिंह पर विवाद नहीं होना चाहिए : भूपेंद्र सिंह हुड्डा
  9. बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या की एंट्री के लिए ममता सरकार जिम्मेदार : अमित शाह
  10. नीट-सीयूईटी की तैयारी के लिए दिल्ली सरकार ने फिजिक्सवाला के साथ क‍िया समझाैता
  11. राज्यसभा में गृह मंत्री के खिलाफ कांग्रेस का विशेषाधिकार नोटिस खारिज
  12. सार्वजनिक इस्तेमाल के लिए हैं सड़कें, मस्जिदों में अदा करें नमाज : मोहन सिंह बिष्ट
  13. भारत-बांग्लादेश संबंध : पीएम मोदी ने मोहम्मद यूनुस को लिखे पत्र में क्या कहा?
  14. राहुल गांधी ने आरोप नहीं लगाया, बल्कि सच्चाई बयां की : प्रियंका चतुर्वेदी
  15. राहुल गांधी ही नहीं, बल्कि किसी भी विपक्षी नेता को बोलने नहीं दिया जाता : प्रमोद तिवारी

हरियाणा में जेजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार पर आरोप

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 22 मार्च 2025, 11:38 PM IST
हरियाणा में जेजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार पर आरोप
Read Time:3 Minute, 44 Second

बीएनटी न्यूज़

पानीपत। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेता रविंद्र मीणा की देर रात उनके रिश्तेदारों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना पारिवारिक विवाद के चलते हुई। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया और उनकी तलाश शुरू कर दी है। घटना में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मृतक के भाई ने मीडिया से बताया कि रविंद्र का रिश्तेदार रणबीर उसे पंचायत में फैसला करने के लिए ले गया था। लेकिन पंचायत तक पहुंचने से पहले ही विकास नगर की गली नंबर 4 में रणबीर ने रविंद्र के माथे पर गोली मार दी। इसके बाद रणबीर ने दो अन्य लोगों पर भी गोली चलाई। एक व्यक्ति के पेट में गोली लगी, जो आर-पार हो गई, जबकि दूसरे को भी चोट आई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतक के भाई के मुताबिक, रविंद्र की साली की शादी आरोपी रणबीर के साले से हुई थी। दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पहले भी कई बार पंचायत हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

पुलिस के डीएसपी (हेडक्वार्टर) सतीश वर्ष ने बताया कि यह हत्या पारिवारिक झगड़े की वजह से हुई।

उन्होंने कहा, “रणबीर नाम के युवक ने जेजेपी नेता रविंद्र मीणा के माथे पर बेहद करीब से गोली मारी। हमने दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगा दी हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।”

डीएसपी ने यह भी बताया कि घटनास्थल की जांच की जा रही है और सबूत जुटाए जा रहे हैं।

वहीं, मृतक के मामा जयभगवान ने बताया कि उसे बुलाकर एक जगह पर ले गए, जहां पर कुछ तैयार बैठे थे। वहां उसे ले जाते ही सबसे पहले उसे गोली मार दी। मरने वाला व्यक्ति मेरी बहन का बेटा है। पहले गया था कि पंचायत में फैसला करा देंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो पाया और अब इस तरह की स्थिति पैदा हो चुकी है।

यह घटना जयपुर के विकास नगर इलाके में हुई, जहां रात के समय गोली चलने से हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच तनाव पहले से था, लेकिन किसी ने इतनी बड़ी वारदात की उम्मीद नहीं की थी।

रविंद्र मीणा जेजेपी के सक्रिय नेता थे और इलाके में उनकी पहचान थी। उनकी हत्या से पार्टी कार्यकर्ताओं में भी गुस्सा है।

पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। घायलों के बयान और प्रत्यक्षदर्शियों की जानकारी के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का दावा है कि वह जल्द ही पूरे मामले को सुलझा लेगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *