BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 06:23 PM
  • 32.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  2. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  3. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया
  4. हेल्थ सेक्टर से जुड़ा क्रांतिकारी कदम, दिल्लीवासी भी आयुष्मान योजना के तहत करा सकेंगे इलाज : पीएम मोदी
  5. बिहार चुनाव के दौरान तहव्वुर राणा को फांसी पर लटकाएगी सरकार : संजय राउत
  6. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स का शानदार प्रदर्शन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से दी मात
  7. दिल्ली : आयुष्मान कार्ड पाकर लाभार्थियों के खिल उठे चहरे, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
  8. रक्षा राज्य मंत्री का मणिपुर दौरा, असम राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा
  9. तहव्वुर राणा को अपना बचाव करने का पूरा अधिकार दिया जाए : पृथ्वीराज चव्हाण
  10. तेज आंधी-तूफान के साथ उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर तक असर
  11. रांची : जमीन विवाद में भाजपा नेता की हुई थी हत्या, फरार शूटर सहित चार गिरफ्तार
  12. ‘न्यायिक प्रक्रिया में नहीं आने देंगे कोई बाधा’, तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर नई दिल्ली बार एसोसिएशन
  13. बिहार : अधिवेशन से लौटे कांग्रेस नेताओं ने कहा, संगठन को मजबूत करने का मिला निर्देश
  14. तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण पीएम मोदी के कारण हुआ संभव : पीयूष गोयल
  15. राहुल गांधी ही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी समस्या हैं : मुख्तार अब्बास नकवी

हरियाणा में भाजपा की ‘ट्रिपल इंजन’ की सरकार बन रही है : नायब सिंह सैनी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 26 फ़रवरी 2025, 12:49 AM IST
हरियाणा में भाजपा की ‘ट्रिपल इंजन’ की सरकार बन रही है : नायब सिंह सैनी
Read Time:3 Minute, 0 Second

बीएनटी न्यूज़

पानीपत। हरियाणा में निकाय चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को पानीपत में थे। यहां उन्होंने भाजपा की मेयर प्रत्याशी कोमल सैनी के समर्थन में रोड शो किया।

सीएम सैनी ने मीडिया से बातचीत में कहा, “हमारे पार्षद पद के प्रत्याशी और मेयर पद की प्रत्याशी के लिए भारी संख्या में लोग नामांकन कार्यक्रम में आए। भाजपा के प्रति लोगों का यह विश्वास दिखाता है कि प्रदेश में भाजपा की ‘ट्रिपल इंजन की सरकार’ बन रही है।”

कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करने वाली पार्टी बन गई है, कांग्रेस के नेता एसी रूम में बैठकर पोस्ट करते हैं, वे धरातल पर नजर नहीं आते। उन्होंने कहा कि रोहतक में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी जो पिछले 35 वर्षों से कांग्रेस की सेवा कर रहे थे, भाजपा की नीतियों को स्वीकार कर चुके हैं। कांग्रेस की भ्रष्टाचार फैलाने वाली सरकार थी, जबकि भाजपा की काम करने वाली सरकार है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “भाजपा की मेयर प्रत्याशी कोमल सैनी के नामांकन रोड शो में पूरा पानीपत उमड़ पड़ा है। आज कोमल सैनी के समर्थन में रोड शो कर उनका नामांकन दाखिल करवाया। जनता का यह उत्साह प्रदेश की नॉन-स्टॉप सरकार और भाजपा में लोगों की आशा और विश्वास को साफ दिखा रहा है। जन-जन ने प्रदेश में भाजपा की ‘ट्रिपल इंजन सरकार’ बनाने का मन बना लिया है। पानीपत की जनता का जोश और उत्साह भाजपा की प्रचंड विजय का स्पष्ट संकेत है। इतनी बड़ी संख्या में आपकी यह उपस्थिति प्रदेश की नॉन-स्टॉप सरकार के प्रति आपके विश्वास और समर्थन को दर्शाती है। सभी स्थानीय निकाय चुनाव के हमारे प्रतिनिधि लोकतंत्र की नींव को और मजबूत करेंगे जिससे सरकार की योजनाएं और प्रभावी ढंग से लागू होंगी। भाजपा की ‘ट्रिपल इंजन सरकार’ बनते ही संकल्प पत्र के सभी 21 संकल्पों को पूरा करने की गारंटी मेरी है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *