BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 12:22 AM
  • 33.72°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  2. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  3. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
  4. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी ने आदमपुर एयरबेस पहुंच बढ़ाया जवानों का हौसला
  5. 17 मई से फिर शुरू होगा आईपीएल, फाइनल 3 जून को
  6. डीजीएमओ हॉटलाइन वार्ताः पाकिस्तान बोला एक भी गोली नहीं चलाएंगे, शत्रुतापूर्ण कार्रवाई नहीं करेंगे
  7. भारत-पाकिस्तान के डीजीएमओ ने की हॉट लाइन पर बात
  8. भारत-पाक तनाव पर ट्रंप ने कहा, ‘हमने परमाणु संघर्ष को रोका, नहीं तो लाखों लोग मारे जाते’
  9. ‘पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे थे आतंक के आका, भारत ने एक झटके में खत्म कर दिया’
  10. ऑपरेशन सिंदूर : प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे
  11. सुंदर कांड की चौपाई ‘भय बिनु होय ना प्रीति’ सुना एयर मार्शल ने पाकिस्तान को दी नसीहत
  12. जरूरत पड़ने पर हर मिशन के लिए तैयार, भर चुका था उनके पाप का घड़ा : भारतीय सेना
  13. विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, कहा- जीवन भर याद रहेगी इस प्रारूप से मिली सीख
  14. आतंकी हाफिज अब्दुर रऊफ को बताया ‘फैमिली मैन’, एक बार फिर हुआ पाकिस्तानी सेना का झूठ बेनकाब
  15. भारतीय सेना ने अदम्य साहस का परिचय दिया, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में हुआ राफेल का इस्तेमाल : संबित पात्रा

हरियाणा में मजबूरी में निकाय चुनाव करा रही नायब सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 फ़रवरी 2025, 11:27 PM IST
हरियाणा में मजबूरी में निकाय चुनाव करा रही नायब सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा
Read Time:2 Minute, 45 Second

बीएनटी न्यूज़

रोहतक। हरियाणा में नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रचार जोरों पर है। इसी बीच, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राज्य सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार मजबूरी में निकाय चुनाव करा रही है, उनकी चुनाव करवाने की कोई मंशा नहीं थी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, “हरियाणा में निकाय चुनाव भाजपा मजबूरी में करवा रही है, उनकी चुनाव कराने की कोई मंशा नहीं थी। इस चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है, लेकिन फिर भी कांग्रेस पार्टी जीत हासिल करने वाली है।”

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मुख्यमंत्री नायब सैनी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हवा-हवाई है और उनके वायदे भी हवा-हवाई ही हैं। सौ दिन के कार्यकाल में नायब सैनी सरकार ने कुछ नहीं किया है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जहां भी नगर निगम में भाजपा का मेयर है, वहां केवल भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है। लोगों को कोई मूलभूत सुविधाएं नहीं दी गईं। यहीं नहीं, भाजपा के मेयर तो सरकार के सामने खुद को असहाय कहते हुए नजर आ रहे थे। इस बार चुनाव में कांग्रेस पार्टी सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी और असली विकास कांग्रेस के मेयर और पार्षद शहरों में करवाएंगे।

उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बधाई दी। भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि मैं रेखा गुप्ता को बधाई देता हूं, क्योंकि वह हरियाणा से हैं और इससे पहले दिल्ली में जो मुख्यमंत्री थे, वह भी हरियाणा से ही थे। दिल्ली में जो मुख्यमंत्री बनेगा, वह हरियाणा का ही होगा, क्योंकि तीनों तरफ से हरियाणा ने दिल्ली को घेर रखा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *