BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 24 मई 2025 10:23 AM
  • 35.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत कभी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा : विदेश मंत्री
  2. विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्रंप के मध्यस्थता के दावे को फिर किया खारिज
  3. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 24 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
  4. पाकिस्तान इंसानियत में विश्वास नहीं करता, उसने आतंकवाद को अपना मॉडल बनाया : प्रियंका चतुर्वेदी
  5. ‘जाति जनगणना को लेकर निडर होकर जनता के बीच जाएं’, खड़गे की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील
  6. निशिकांत दुबे कांग्रेस को दोषी ठहरा रहे, लेकिन 1991 का समझौता चंद्रशेखर सरकार के दौर में हुआ: तारिक अनवर
  7. छत्तीसगढ़ : सड़क दुर्घटना में घायल को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, स्कीम आज से लागू
  8. संजय राउत ने राहुल गांधी के सवाल को बताया जनता की आवाज, बोले- पाकिस्तान पर नहीं कर सकते भरोसा
  9. निशिकांत दुबे की पोस्ट को सुप्रिया श्रीनेत ने बताया ‘फर्रे’, बोलीं- इससे जनता को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पीएम मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति और सैन्य शक्ति का प्रतीक: अमित शाह
  11. पूर्वोत्तर राज्य बन रहे भारत का डिजिटल गेटवे: पीएम नरेंद्र मोदी
  12. निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को दिया जवाब, कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने भाजपा सांसद की समझ पर उठाया सवाल
  13. ‘कांग्रेस ने सरेंडर किया’, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की केंद्र से मांग 1991 समझौते की जांच कराई जाए
  14. पीएम मोदी के रहते दूसरे गठबंधन में नहीं जा सकता: चिराग पासवान
  15. तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.2

हरियाणा: रेवाड़ी में गहराया पेयजल संकट, लोग परेशान

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 18 दिसंबर 2024, 9:02 PM IST
हरियाणा: रेवाड़ी में गहराया पेयजल संकट, लोग परेशान
Read Time:2 Minute, 45 Second

बीएनटी न्यूज़

रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी में समय पर नहर का पानी ना आने से पेयजल समस्या का संकट गहरा गया है। शहर में एक दिन छोड़कर एक दिन पानी दिया जा रहा था। अब कालका स्थित के 5 टैंक में सिर्फ पांच प्रतिशत ही पानी बचा है। लोगों को दो-दो दिन तक ही पानी की सप्लाई नहीं मिल रही है। रेवाड़ी शहर में पेयजल को लेकर एक बड़ी समस्या बन गई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, खुबडू हेड से 20 दिसंबर को जेएलएन नहर में पानी छोड़ने की बात कही गई थी, लेकिन कालका गांव में बने पांच वाटर टैंकों में यह पानी 22 दिसंबर को पहुंचेगा। ऐसे में अभी कम से कम 8 दिन और शहर के लोगों को पीने के पानी का संकट झेलना पड़ेगा। शहर में साल की शुरुआत से ही पीने के पानी का संकट चला आ रहा है। जब तक नहर में पानी चलता है, तब तक सप्लाई सामान्य रहती है। नहर में पानी चलना बंद होते ही अल्टरनेट डे सप्लाई शुरू हो जाती है। लेकिन अब कुछ कॉलोनी में पानी दो दिन छोड़ कर दिया जा रहा है।

अधिकारियों ने पानी की समस्या को लेकर उच्च अधिकारियों को भी अवगत करा दिया है। नहर में पानी चलना 23 नवंबर को बंद हो गया था, जिसे लेकर पानी की टाइमिंग में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है, जिससे अल्टरनेट डे से भी लोगों की पानी की सप्लाई पूरी नहीं हो रही। पहले पानी का 16 दिन का क्लोजर था, अब 26 दिन का हो जाएगा जिससे लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सभी वाटर टैंक सूखे पड़े हैं।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में एक्सईएन विनय चौहान ने बताया कि पहले नहर का पानी 10 दिसंबर को छोड़ जाना था। लेकिन 10 दिसंबर को बताया कि 12 को आ जाएगा। उसके बाद 12 को पत्र जारी कर दिया गया कि अब 20 दिसंबर को खुबडू हेड से पानी छोड़ा जाएगा। लेकिन हमें 22 तारीख को पानी मिलेगा। यानी दो दिन में वह जलघर के टैंकों में पहुंचेगा। आम जनता से अपील की कोई भी पानी व्यर्थ नहीं करें।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *