BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 24 मई 2025 03:36 PM
  • 37.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत कभी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा : विदेश मंत्री
  2. विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्रंप के मध्यस्थता के दावे को फिर किया खारिज
  3. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 24 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
  4. पाकिस्तान इंसानियत में विश्वास नहीं करता, उसने आतंकवाद को अपना मॉडल बनाया : प्रियंका चतुर्वेदी
  5. ‘जाति जनगणना को लेकर निडर होकर जनता के बीच जाएं’, खड़गे की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील
  6. निशिकांत दुबे कांग्रेस को दोषी ठहरा रहे, लेकिन 1991 का समझौता चंद्रशेखर सरकार के दौर में हुआ: तारिक अनवर
  7. छत्तीसगढ़ : सड़क दुर्घटना में घायल को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, स्कीम आज से लागू
  8. संजय राउत ने राहुल गांधी के सवाल को बताया जनता की आवाज, बोले- पाकिस्तान पर नहीं कर सकते भरोसा
  9. निशिकांत दुबे की पोस्ट को सुप्रिया श्रीनेत ने बताया ‘फर्रे’, बोलीं- इससे जनता को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पीएम मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति और सैन्य शक्ति का प्रतीक: अमित शाह
  11. पूर्वोत्तर राज्य बन रहे भारत का डिजिटल गेटवे: पीएम नरेंद्र मोदी
  12. निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को दिया जवाब, कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने भाजपा सांसद की समझ पर उठाया सवाल
  13. ‘कांग्रेस ने सरेंडर किया’, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की केंद्र से मांग 1991 समझौते की जांच कराई जाए
  14. पीएम मोदी के रहते दूसरे गठबंधन में नहीं जा सकता: चिराग पासवान
  15. तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.2

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा के इशारे पर गड़बड़ी हुई : कर्ण सिंह दलाल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 दिसंबर 2024, 4:51 PM IST
हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा के इशारे पर गड़बड़ी हुई : कर्ण सिंह दलाल
Read Time:3 Minute, 45 Second

बीएनटी न्यूज़

चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्ण सिंह दलाल ने सोमवार को बीएनटी न्यूज़ से बात करते हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में ईवीएम और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर आरोप लगाए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के अनुसार सर्वे और पूरा माहौल कांग्रेस के पक्ष में था, लेकिन चुनाव परिणाम ने सबको हैरान कर दिया। कर्ण सिंह दलाल ने ईवीएम मशीनों और सरकार के अधिकारियों पर जनभावनाओं के साथ धोखा करने का आरोप लगाया है।

कर्ण सिंह दलाल ने कहा कि ईवीएम एक कैलकुलेटर की तरह काम करती है, जिसका सही परिणाम कभी सामने नहीं आता। 5 अक्टूबर को मतदान के दिन जो वोट पड़े, उसकी जानकारी नहीं दी गई, बल्कि केवल प्रतिशत को अपडेट किया गया। 5 अक्टूबर को चुनाव के बाद 61.19 फीसदी वोट प्रतिशत था, लेकिन रात को 11:45 बजे अचानक यह प्रतिशत 65.65 फीसदी हो गया। कुल वोट प्रतिशत को 6.71 फीसदी बढ़ा दिया गया। यह चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी का स्पष्ट संकेत है।

उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि उन्होंने कहा कि पार्टी ने ईवीएम और चुनाव आयोग के अधिकारियों पर दबाव डालकर चुनाव परिणामों को अपनी मर्जी के मुताबिक बदला। भाजपा ने सिलेक्टेड एरिया में ईवीएम में गड़बड़ी की है और यह गड़बड़ी हरियाणा के 30 विधानसभा क्षेत्रों में हुई है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक भाजपा को 39.94% वोट मिले थे, जबकि भाजपा के पक्ष में दिखाए गए आंकड़े पूरी तरह से सही नहीं हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा को चुनाव आयोग द्वारा बताए गए आंकड़े से अधिक वोट मिले हैं, जो कि वास्तविकता से मेल नहीं खाते। कर्ण सिंह दलाल ने आगे कहा कि उनके हल्के समेत कई विधानसभा क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लंबे समय तक बंद रहे, जिससे चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठते हैं। इससे चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं।

कर्ण सिंह दलाल ने आगे कहा कि वह इस मामले को जनता के बीच लेकर जाएंगे और न्यायालय से भी उन्हें पूरी उम्मीद है। हम चुनाव आयोग के आंकड़ों का गहन निरीक्षण करने के बाद यह सब सामने लाए हैं, हम न्यायपालिका पर भरोसा रखते हैं। हम इस मामले में अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे और इस मामले को लोगों तक पहुंचाएंगे। हरियाणा में भाजपा की सरकार जनादेश के खिलाफ है और यह लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है। उन्होंने चुनाव के दौरान गड़बड़ी और अधिकारियों के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर ऐसे फैसले होंगे तो देश को बर्बादी से कोई नहीं बचा सकता।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *