BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 02:44 PM
  • 39.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

हुड्डा शुरू से ही भाजपा के साथ रहे हैं : किरण चौधरी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 26 फ़रवरी 2025, 8:29 PM IST
हुड्डा शुरू से ही भाजपा के साथ रहे हैं : किरण चौधरी
Read Time:2 Minute, 57 Second

बीएनटी न्यूज़

भिवानी। भाजपा की राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने एक बार फिर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के बारे में कहा है कि वह शुरू से ही भगवा पार्टी के साथ हैं।

किरण चौधरी ने बुधवार को संवाददाताओं से बात करते हुए एक सवाल के जवाब में कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भाजपा में लाने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि वह शुरू से ही भाजपा के साथ थे और भाजपा के लिए काम कर रहे थे। कटाक्ष करते हुए उन्होंने इसके लिए हुड्डा का आभार भी जताया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली और पूर्व मंत्री जे.पी. दलाल द्वारा हुड्डा को भाजपा में शामिल होने का निमंत्रण देने के बारे में पूछे जाने पर किरण चौधरी ने कहा, “हुड्डा तो पहले से ही भाजपा के साथ हैं और उनका काम कर रहे हैं। इसके लिए मैं उनका आभार व्यक्त करती हूं।”

किरण चौधरी ने यह भी कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके बेटे दीपेंद्र सिंह को देखकर कांग्रेस के अन्य नेता अपनी स्थिति खराब कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “इन दोनों की उपस्थिति ही कांग्रेस को खत्म करने की रणनीति है।”

किरण चौधरी ने भिवानी में सैकड़ों लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही अधिकारियों को फोन करके समाधान के निर्देश दिए।

इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने अपनी अजरबैजान यात्रा के बारे में भी जानकारी दी।

पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा पर बात करते हुए किरण चौधरी ने कहा कि कांग्रेस अब खत्म होने की कगार पर है और यह कांग्रेस के नेताओं की गलत नीतियों की वजह से हो रहा है।

उन्होंने दिल्ली चुनाव में कांग्रेस की हार का जिक्र करते हुए दावा किया कि भाजपा निकाय चुनावों में भारी बहुमत से जीतने वाली है।

किरण चौधरी ने कहा, “कांग्रेस में अब कुछ नहीं बचा है और कांग्रेस के नेता समझौते करने के बाद पार्टी को आगे नहीं बढ़ा सकते। कांग्रेस केवल तेलंगाना और कर्नाटक में बची हुई है, लेकिन वहां भी अगली बार हार जाएगी।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *