BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 11:33 PM
  • 22.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने छोड़ी पार्टी, हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो में हुए शामिल
  2. सूरत : हैपी एक्सलेंसिया सोसाइटी में भीषण आग, कोई बड़ा नुकसान नहीं
  3. वाराणसी : ‘कई होंगे बेनकाब, सबका होगा हिसाब’, पीएम मोदी की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया बैनर
  4. मैं काशी का हूं और काशी मेरी है, पूरे पूर्वांचल के युवाओं को यहां के विकास का लाभ मिलता है : प्रधानमंत्री मोदी
  5. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  6. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  7. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया
  8. हेल्थ सेक्टर से जुड़ा क्रांतिकारी कदम, दिल्लीवासी भी आयुष्मान योजना के तहत करा सकेंगे इलाज : पीएम मोदी
  9. बिहार चुनाव के दौरान तहव्वुर राणा को फांसी पर लटकाएगी सरकार : संजय राउत
  10. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स का शानदार प्रदर्शन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से दी मात
  11. दिल्ली : आयुष्मान कार्ड पाकर लाभार्थियों के खिल उठे चहरे, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
  12. रक्षा राज्य मंत्री का मणिपुर दौरा, असम राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा
  13. तहव्वुर राणा को अपना बचाव करने का पूरा अधिकार दिया जाए : पृथ्वीराज चव्हाण
  14. तेज आंधी-तूफान के साथ उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर तक असर
  15. रांची : जमीन विवाद में भाजपा नेता की हुई थी हत्या, फरार शूटर सहित चार गिरफ्तार

14 अप्रैल को बाबा साहेब की जयंती पर पीएम मोदी हरियाणा को दो बड़े तोहफे देंगे : सीएम नायब सिंह सैनी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 31 मार्च 2025, 11:35 AM IST
14 अप्रैल को बाबा साहेब की जयंती पर पीएम मोदी हरियाणा को दो बड़े तोहफे देंगे : सीएम नायब सिंह सैनी
Read Time:3 Minute, 2 Second

बीएनटी न्यूज़

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती पर हरियाणा को दो बड़ी सौगातें देंगे। उनके मुताबिक ये दो परियोजनाएं बहुत बड़ी होंगी।

मीडिया से बातचीत में सीएम सैनी ने कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने रणदीप सुरजेवाला के नगर निकाय में 10,000 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोप को खारिज करते हुए कहा कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त है।

मीडिया से बातचीत में सैनी ने कहा, “सुरजेवाला ट्वीट के जरिए सरकार पर आरोप लगाते हैं। उनका नया दावा है कि नगर निकाय में 10,000 करोड़ का घोटाला हुआ। हमारी सरकार भ्रष्टाचार को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करती। जहां भी ऐसी शिकायत मिलती है, हम तुरंत कार्रवाई करते हैं। सुरजेवाला थक गए हैं, उन्हें आगे रास्ता नहीं दिख रहा। जब रास्ता न दिखे तो मानसिक परेशानी होती है। कांग्रेस पहले से बीमार है, अब सुरजेवाला भी बीमार हो गए हैं।”

उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा, “कांग्रेस भ्रष्टाचार की दलदल में फंसी है। राहुल गांधी को यह भी नहीं पता कि वे क्या बोल रहे हैं या कर रहे हैं। उन्हें समाज पर इसके असर की समझ नहीं है। दिल्ली में कांग्रेस तीसरे कार्यकाल में भी शून्य पर आउट हुई। हरियाणा में भी लोग उन्हें खारिज कर चुके हैं।”

सीएम ने पीएम मोदी के दौरे की जानकारी दी। उन्होंने कहा, “14 अप्रैल को बाबा साहेब की जयंती पर पीएम मोदी हरियाणा को दो बड़े तोहफे देंगे। पहला, हरियाणा का एयरपोर्ट शुरू होगा और टर्मिनल का शिलान्यास होगा। दूसरा, यमुनानगर में 800 मेगावाट का थर्मल पावर यूनिट शुरू होगा। ये दोनों बड़ी परियोजनाएं हैं।”

गेहूं खरीद पर सैनी ने कहा, “1 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हो रही है। हमने पूरी तैयारी कर ली है। मैंने अधिकारियों से चर्चा की। हमारे पास सभी इंतजाम हैं। आज मशीनों के जमाने में खरीद का मौसम 2-3 महीने से घटकर 15 दिन का रह गया है। इस दौरान भारी दबाव होता है। हमने योजना बनाई है, ताकि किसानों को परेशानी न हो।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *