BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 11:01 PM
  • 22.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  2. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  3. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया
  4. हेल्थ सेक्टर से जुड़ा क्रांतिकारी कदम, दिल्लीवासी भी आयुष्मान योजना के तहत करा सकेंगे इलाज : पीएम मोदी
  5. बिहार चुनाव के दौरान तहव्वुर राणा को फांसी पर लटकाएगी सरकार : संजय राउत
  6. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स का शानदार प्रदर्शन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से दी मात
  7. दिल्ली : आयुष्मान कार्ड पाकर लाभार्थियों के खिल उठे चहरे, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
  8. रक्षा राज्य मंत्री का मणिपुर दौरा, असम राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा
  9. तहव्वुर राणा को अपना बचाव करने का पूरा अधिकार दिया जाए : पृथ्वीराज चव्हाण
  10. तेज आंधी-तूफान के साथ उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर तक असर
  11. रांची : जमीन विवाद में भाजपा नेता की हुई थी हत्या, फरार शूटर सहित चार गिरफ्तार
  12. ‘न्यायिक प्रक्रिया में नहीं आने देंगे कोई बाधा’, तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर नई दिल्ली बार एसोसिएशन
  13. बिहार : अधिवेशन से लौटे कांग्रेस नेताओं ने कहा, संगठन को मजबूत करने का मिला निर्देश
  14. तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण पीएम मोदी के कारण हुआ संभव : पीयूष गोयल
  15. राहुल गांधी ही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी समस्या हैं : मुख्तार अब्बास नकवी

जिस भावना के साथ ‘इंडिया’ ब्लॉक बनी थी, वह कायम है : पवन कुमार बंसल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 12 जनवरी 2025, 2:41 PM IST
जिस भावना के साथ ‘इंडिया’ ब्लॉक बनी थी, वह कायम है : पवन कुमार बंसल
Read Time:2 Minute, 34 Second

बीएनटी न्यूज़

चंडीगढ़। ‘इंडिया’ ब्लॉक में शामिल दलों में कमजोर हो रही गठजोड़ को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं दिग्गज कांग्रेस नेता पवन कुमार बंसल ने शनिवार को बीएनटी न्यूज़ से बात की।

कांग्रेस नेता पवन कुमार बंसल ने कहा, “बहुत समय पर एक रूटीन में मीटिंग नहीं होती। लेकिन जो फैसला जो भावनाएं लोकसभा से पहले थीं, जिसके तहत गठबंधन को बनाया गया था, वह कायम है। भारतीय जनता पार्टी देश हित के लिए सही नहीं है और नीतियां उनका कैसे विरोध किया जाए, कैसे सरकार को एक ही रास्ते में चलने के लिए मजबूर किया जाए।”

उन्होंने कहा, “हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने जो सोचकर हिंदुस्तान को बनाया था, उसको भाजपा तोड़-मरोड़ रही है। उसे रोकने के हमने अलायंस के अस्तित्व की जरूरत है। हो सकता है कि अलग-अलग जगह पर पार्टी अपना अकेले चुनाव लड़े, मुझे लगता है कि इसी हिसाब से चल रहा है। हम आपस में मिलकर लड़ेंगे, यह हर जगह संभव नहीं हो सकता।”

दिल्ली चुनाव के संदर्भ में कांग्रेस नेता ने कहा, “आम आदमी पार्टी लगातार दो बार टर्म में आई है। अब यह साफ हो गया है कि यह आम आदमी पार्टी सिर्फ उनका नाम है, वे आम आदमी नहीं हैं। अब इस बार उनको लोग ठुकराएंगे, दूसरी तरफ भाजपा है। उनकी सोच क्या है? वे हिंदुस्तान को बदल देना चाहते हैं। वे इसकी शुरुआत दिल्ली से करना चाहते हैं। हर बात पर दंगे फैला देते हैं। एक-दूसरे के प्रति ऐसी भावनाएं पैदा करते हैं कि एक भाई दूसरे भाई से अलग हो जाए। इन सब चीजों को देखते हुए दिल्ली में लोग कांग्रेस को लाएंगे। वहां के लोगों को शीला दीक्षित की सरकार याद है।”

उल्लेखनीय है कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 5 फरवरी को मतदान प्रस्तावित है। वहीं इसके नतीजे एक साथ 8 फरवरी को सामने आएंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *