BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 23 मई 2025 08:11 AM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : मिशेल मार्श की शतकीय पारी की बदौलत एलएसजी ने जीटी को 33 रनों से हराया
  2. ट्रंप के सामने झुककर भारत के हितों की कुर्बानी क्यों दी? राहुल का मोदी से सवाल
  3. किरू जलविद्युत भ्रष्टाचार मामला : सीबीआई ने सत्यपाल मलिक के खिलाफ दाखिल किया आरोपपत्र
  4. भारत और चीन के बीच संबंध का आधार आपसी विश्वास और सम्मान है : रणधीर जायसवाल
  5. उम्मीद है तुर्की पाकिस्तान से सीमा पार आतंकवाद का समर्थन बंद करने का आग्रह करेगा : विदेश मंत्रालय
  6. ईडी भाजपा की कठपुतली, विपक्ष को बदनाम करने की साजिश : आरएस भारती
  7. केंद्र सरकार ने सरकारी आवास परियोजनाओं में दिव्यांगजनों के लिए 4 फीसदी आरक्षण की घोषणा की
  8. दुश्मन के हमले नाकाम करने से लेकर दांत खट्टे करने तक अग्निवीरों की भूमिका
  9. जासूसी कांड : ज्योति मल्होत्रा को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया, पिता ने सरकारी वकील मांगा
  10. जी. परमेश्वर के शिक्षण संस्थान में ईडी की छापेमारी राजनीतिक प्रतिशोध : प्रियांक खड़गे
  11. अंतिम सुनवाई के बाद भी लगे कि वक्फ कानून असंवैधानिक है तो कोर्ट इसे रद्द कर सकता है : सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता
  12. पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
  13. जम्मू-कश्मीर: सेना को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, एक जवान घायल
  14. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र कर पीएम मोदी बोले, ‘22 अप्रैल का बदला 22 मिनट में लिया’
  15. ‘छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं’, रूस दौरे से पहले प्रतिनिधिमंडल का स्पष्ट संदेश

निकाय चुनाव में शानदार जीत के लिए जनता-जनार्दन का आभार : नायब सिंह सैनी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 12 मार्च 2025, 10:59 PM IST
निकाय चुनाव में शानदार जीत के लिए जनता-जनार्दन का आभार : नायब सिंह सैनी
Read Time:2 Minute, 46 Second

बीएनटी न्यूज़

चंडीगढ़। हरियाणा के नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 में से 9 नगर निगमों में विजय हासिल की है। वहीं, मानेसर से निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. इंद्रजीत यादव ने जीत का परचम लहराया है। चुनाव में कांग्रेस को एक भी मेयर पद नहीं मिला है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निकाय चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस जीत के लिए मैं प्रदेश की जनता-जनार्दन का आभार जताता हूं। ये जीत जनता की जीत है और ये पीएम मोदी जी की गारंटी और सभी कार्यकर्ताओं की जीत है। हरियाणा में ट्रिपल इंजन सरकार बनाने के लिए आप सभी को बहुत-बहुत बधाई। निकाय चुनाव के नतीजों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे और उनका धन्यवाद करेंगे।

मुख्यमंत्री सैनी ने फरीदाबाद की जनता का दिल से आभार व्यक्त किया और कहा, “फरीदाबाद के लोगों ने रिकॉर्ड तोड़ा है और देश भर में ऐसी बड़ी जीत कभी नहीं हुई है।”

सीएम सैनी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने कभी लोकतंत्र का सम्मान नहीं किया। चुनाव सभी पार्टियों के लिए होते हैं, लेकिन कांग्रेस ने लोकतंत्र को नकारते हुए कभी चुनावों में सही तरीके से भाग नहीं लिया।”

मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, “हुड्डा साहब को पता था कि इस चुनाव में कुछ नहीं मिलेगा, इसलिए उन्होंने रोहतक में गली-गली प्रचार किया, लेकिन लोगों ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।”

मुख्यमंत्री सैनी ने यह भी कहा कि हमें मुख्यमंत्री बने हुए एक साल हो गया है और इस एक साल में हमारी सरकार ने बिना किसी भेदभाव के विकास के कार्यों को गति दी है। आने वाले दिनों में हमारी गति में कोई कमी नहीं आएगी और हम अपने सभी वादों को पूरा करेंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *