BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 22 फ़रवरी 2025 10:17 PM
  • 18.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  2. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  3. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  4. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  5. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  6. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  7. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  8. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  9. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  10. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  11. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  12. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश
  13. मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘मतदाता सूची में हेरफेर’ का उठाया मुद्दा, भाजपा पर लगाए आरोप
  14. रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम
  15. दिल्ली में आरएसएस के कार्यालय का उद्घाटन, मोहन भागवत और अमित शाह के अलावा कई हस्तियां होंगी शामिल

विपक्ष सनातन धर्म पर प्रहार करने से बाज नहीं आ रहा : अनिल विज

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 19 फ़रवरी 2025, 8:37 PM IST
विपक्ष सनातन धर्म पर प्रहार करने से बाज नहीं आ रहा : अनिल विज
Read Time:2 Minute, 27 Second

बीएनटी न्यूज़

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बुधवार को विपक्ष पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष सनातन धर्म पर प्रहार करने से बाज नहीं आ रहा है जबकि, मौजूदा समय में लोगों में सनातन को लेकर जोश चरम पर है।

उन्होंने कहा, ” अब तक 55 करोड़ लोग संगम में स्नान कर चुके हैं। इस आंकड़े से लोगों में सनातन धर्म को लेकर उत्साह का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। इतनी जनसंख्या में तो ढाई पाकिस्तान बन जाएगा। पाकिस्तान की जनसंख्या ही 20 करोड़ है।”

उन्होंने कहा कि आप देख सकते हैं कि 55 करोड़ लोग कुंभ में स्नान कर चुके हैं, तो आप इस बात का सहज ही अंदाजा लगा सकते हैं कि किस तरह से देश में सनातन धर्म उभर रहा है। जिसे कुछ लोग स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं और लगातार इसे लेकर सवाल उठा रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि इस बार मैंने पहली बार देखा कि किस तरह से लोग 31 जनवरी को राम मंदिर के दर्शन करने पहुंचे थे। कितनी बड़ी संख्या में लोग वैष्णो देवी मंदिर गए। कितनी बड़ी संख्या में लोग भगवान विश्वनाथ के दर्शन करने गए। इन सभी धार्मिक स्थलों पर भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है, जिससे यह साफ जाहिर हो रहा है कि सनातन का प्रसार कितनी तेज गति से हो रहा है।

उन्होंने कहा कि अब जिस तरह से सनातन धर्म उमड़ रहा है, फलीभूत हो रहा है, फैल रहा है, विपक्ष इसे देख नहीं पा रहा है। विपक्षी दलों की नींद गायब हो चुकी है।

हाल ही में अनिल विज ने विरोधियों शायराना अंदाज में खरी खोटी सुनाई थी। उन्होंने कहा, “तूफानों से खेलता हूं मैं, मैं खुद भी एक तूफान हूं, हमसे टकराने वालों के लिए उनके खात्मे का पैगाम हूं, उनके खात्मे का पैगाम हूं।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *