BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 12 अप्रैल 2025 09:57 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  2. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  3. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  4. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  5. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  6. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  7. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  8. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत
  9. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने छोड़ी पार्टी, हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो में हुए शामिल
  10. सूरत : हैपी एक्सलेंसिया सोसाइटी में भीषण आग, कोई बड़ा नुकसान नहीं
  11. वाराणसी : ‘कई होंगे बेनकाब, सबका होगा हिसाब’, पीएम मोदी की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया बैनर
  12. मैं काशी का हूं और काशी मेरी है, पूरे पूर्वांचल के युवाओं को यहां के विकास का लाभ मिलता है : प्रधानमंत्री मोदी
  13. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  14. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  15. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया

सांसद शैलजा ने कांग्रेस में गुटबाजी को नकारा, भाजपा सरकार पर किया हमला

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 09 मार्च 2025, 11:41 PM IST
सांसद शैलजा ने कांग्रेस में गुटबाजी को नकारा, भाजपा सरकार पर किया हमला
Read Time:2 Minute, 35 Second

बीएनटी न्यूज़

सिरसा। हरियाणा के सिरसा से लोकसभा सांसद कुमारी शैलजा ने रव‍िवार को कांग्रेस संगठन में हो रही देरी, गुटबाजी के आरोपों और अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में संगठनात्मक फैसले राजनीतिक होते हैं और इसका निर्णय पार्टी हाईकमान लेता है। साथ ही, उन्होंने कांग्रेस में गुटबाजी के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।

गुजरात में राहुल गांधी के कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करने वाले नेताओं को लेकर चिंता जताने वाले बयान पर कुमारी शैलजा ने कहा कि पार्टी इस मामले को गंभीरता से ले रही है और आने वाले समय में इसके परिणाम भी दिखेंगे।

कुमारी शैलजा ने हरियाणा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों की स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। उन्होंने कहा कि कई स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है, जबकि कई स्कूल ऐसे भी हैं, जहां बच्चों की संख्या न के बराबर है। सरकार को गरीबों की सरकार कहने के बजाय उनके बच्चों की शिक्षा व्यवस्था सुधारनी चाहिए।

देश की अर्थव्यवस्था पर बात करते हुए कुमारी शैलजा ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था किसानों और मजदूरों से चलती है और इसे लेकर सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। कुमारी शैलजा ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां ही लाइन पर नहीं हैं।

कुमारी शैलजा ने कहा कि सिरसा जिला में वे लोगों से मिली हैं। क्षेत्र में विकास नहीं होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें कि सांसद शैलजा ने हाल ही में हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार को लेकर अपनी ही पार्टी के कुछ नेताओं पर हमला किया था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *