BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 26 फ़रवरी 2025 07:37 PM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. बागेश्वर धाम विवाह समारोह के जोड़े को 51 हजार मिलेंगे : मोहन यादव
  2. आज नीतीश कैबिनेट का विस्तार, 7 नेता लेंगे मंत्री पद की शपथ
  3. ‘पोप फ्रांसिस की हालत गंभीर, लेकिन स्थिर’, हेल्थ को लेकर आया अपडेट
  4. ‘एक देश-एक चुनाव’ पर जेपीसी की तीसरी बैठक में प्रियंका गांधी ने पूछा, ‘पर्याप्त ईवीएम हैं?’
  5. भविष्य की नई यात्रा पर निकल रहा पूर्वोत्तर भारत : पीएम मोदी
  6. जानिए, दिल्ली शराब घोटाले पर कैग रिपोर्ट में हुए क्या-क्या खुलासे
  7. 1984 सिख विरोधी दंगा : दिल्ली की अदालत ने सज्जन कुमार को सुनाई उम्र कैद की सजा
  8. दिल्ली : शराब नीति बदलने से हुआ 2 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान, कैग रिपोर्ट में खुलासा
  9. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शराब नीति पर कैग की रिपोर्ट प्रस्तुत की
  10. एडवांटेज असम 2.0 समिट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बोले- भारत के 140 करोड़ लोगों पर दुनिया को भरोसा
  11. बिना मंजूरी के लिए गए फैसले, खामियों को लेकर जिम्मेदारी तय करना जरूरी : केजरीवाल की शराब नीति पर कैग
  12. झूमोइर नृत्य ने मंत्रमुग्ध कर द‍िया, चाय की महक चायवाले से बेहतर कोई नहीं समझ सकता : गुवाहाटी में बोले पीएम मोदी
  13. महाकुंभ में जिसने जो तलाशा, उसको वही मिला है : सीएम योगी
  14. सीएम योगी ने की ‘सपा’ की खिंचाई, कहा- समाजवादी से सनातनी हो गए हैं नेता प्रतिपक्ष
  15. ‘महाकुंभ’ को गाली देने वालों को कभी माफ नहीं करेगा बिहार : पीएम मोदी

हरियाणा में ‘ट्रिपल इंजन’ की सरकार बनेगी : मोहन लाल बड़ौली

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 26 फ़रवरी 2025, 12:37 AM IST
हरियाणा में ‘ट्रिपल इंजन’ की सरकार बनेगी : मोहन लाल बड़ौली
Read Time:2 Minute, 52 Second

बीएनटी न्यूज़

पानीपत। हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली राज्य में होने वाले निकाय चुनावों के सिलसिले में मंगलवार को पानीपत पहुंचे, जहां उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में ‘ट्रिपल इंजन की सरकार’ बनने वाली है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता विपक्ष के घोटालों को नहीं भूली है और आने वाले निगम चुनाव में कमल खिलाकर जवाब देगी।

भाजपा की मेयर उम्मीदवार कोमल सैनी के नामांकन के अवसर पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूरे हरियाणा में चुनावी माहौल है और जनता ने फिर से भाजपा को जिताने का मन बना लिया है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की सभी नगरपालिकाओं और नगर निगमों में भाजपा की जीत होगी। बड़ौली ने कहा कि रोहतक में पार्टी ने सभी लोगों की राय लेकर घोषणापत्र तैयार किया है, जिसमें भ्रष्टाचार खत्म करने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि निगम में प्रॉपर्टी आईडी और फैमिली आईडी से जुड़े भ्रष्टाचार को 100 फीसदी खत्म किया जाएगा।

पानीपत नगर निगम में अब तक कांग्रेस की सूची जारी नहीं हुई है, जबकि नामांकन भरने के लिए मात्र एक दिन शेष रह गया है। इस स्थिति को देखते हुए भाजपा में उत्साह का माहौल है। बड़ौली ने कहा कि जनता विपक्ष की नीतियों से तंग आ चुकी है और इस बार निकाय चुनाव में भाजपा को भारी समर्थन मिलेगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने टिकट न मिलने से नाराज होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पार्टी के कार्यकर्ताओं के बारे में पूछे जाने पर कहा कि जल्द ही सभी नाराज कार्यकर्ताओं को मना लिया जाएगा, क्योंकि शादी और चुनाव में अपनों को मनाने का दौर चलता है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता लोकेश नागरू की अब तक किसी चुनावी रैली में सक्रिय भागीदारी न होने के बारे में बड़ौली ने कहा कि जल्द ही लोकेश नागरू भी चुनावी माहौल में नजर आएंगे। प्रदेश में भाजपा पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है और पार्टी को जीत का पूरा भरोसा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *