BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 24 फ़रवरी 2025 01:55 AM
  • 16.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. हमारी सरकार में गरीब बीमारी का इलाज कराने से नहीं डरता, 2014 से पहले डरता था : पीएम मोदी
  2. कैंसर अस्पताल का निर्माण बुंदेलखंड के लिए बड़ी सौगात, लोगों का कल्याण होगा : रामभद्राचार्य
  3. चैंपियंस ट्रॉफी : भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया
  4. झारखंड में कांग्रेस ने उठाया जातीय जनगणना का मुद्दा, प्रदेश प्रभारी के. राजू बोले- सरकार इस पर जल्द लेगी निर्णय
  5. विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देश और धर्म को कमजोर करने में लगा है नेताओं का एक वर्ग : पीएम मोदी
  6. मन की बात : पीएम मोदी ने ‘एग्जाम वॉरियर्स’ को दी शुभकामनाएं, बोले- ‘सकारात्मक सोच के साथ दें परीक्षा’
  7. नारी शक्ति को नमन, इस बार 8 मार्च पर मेरा सोशल प्लेटफॉर्म संभालेंगी महिलाएं : पीएम मोदी
  8. 24 फरवरी से दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू, 70 नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ
  9. चंडीगढ़ : किसानों के मुद्दे पर शिवराज सिंह चौहान ने की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा
  10. श्रीसैलम सुरंग हादसा : राहुल गांधी बोले- ‘ सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाने की कोशिश जारी’
  11. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  12. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  13. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  14. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  15. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश

हरियाणा विधानसभा का घेराव करेगा ‘ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन’, सरकार को दी चेतावनी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 फ़रवरी 2025, 5:31 PM IST
हरियाणा विधानसभा का घेराव करेगा ‘ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन’, सरकार को दी चेतावनी
Read Time:2 Minute, 24 Second

बीएनटी न्यूज़

चंडीगढ़। ‘ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन’ ने रविवार को ऐलान किया है कि वह 25 फरवरी को हरियाणा विधानसभा का घेराव करेगा। संगठन की ओर से बड़ी संख्या में किसान चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे।

‘ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यवान ने बीएनटी न्यूज़ को बताया कि उनकी मांग किसानों की लागत से डेढ़ गुना एमएसपी दरों पर तमाम फसलों की सरकारी खरीद की गारंटी के लिए कानून बनाने की है। साथ ही स्मार्ट बिजली मीटर स्कीम पर रोक लगानी चाहिए और गरीबों को पूरे साल काम मिलना चाहिए।

सत्यवान ने कहा, “हमारी मांग है कि किसानों और खेतीहर मजदूरों को ऋण मुक्त किया जाए और खाद-बीज-कीटनाशक, डीजल समेत कृषि के लिए उपयोगी चीजें सस्ते दामों पर पर्याप्त मात्रा में समय पर उपलब्ध हों। इसके अलावा फसल खराब होने का मुआवजा, आवारा पशुओं की रोकथाम जैसी प्रमुख मांगों को लेकर हम देशव्यापी आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं।”

उन्होंने बताया कि संगठन ने फैसला किया है कि 25 फरवरी को चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा का घेराव किया जाएगा। साथ ही अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार अब कृषि ड्राफ्ट लेकर आ रही है, जिसका संगठन विरोध करेगा।

उन्होंने हरियाणा सरकार की तरफ से 15 दिन में ड्राफ्ट पर सुझाव मांगे जाने को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 15 दिनों में सरकार ने सुझाव मांगे थे, जो संभव नहीं है। सरकार कृषि कानूनों को फिर से लागू करना चाहती है, जो हम होने नहीं देंगे। हमने पहले भी तीन काले कानूनों को रद्द कराया था, अब फिर से लड़ेंगे और जीतेंगे भी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *