BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 05:50 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

पंकज कुमार सिंह ने केजरीवाल पर कसा तंज, कहा- ‘स्वास्थ्य विभाग को दोनों हाथों से लूटा’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 03 मार्च 2025, 11:40 PM IST
पंकज कुमार सिंह ने केजरीवाल पर कसा तंज, कहा- ‘स्वास्थ्य विभाग को दोनों हाथों से लूटा’
Read Time:2 Minute, 55 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है।

पंकज कुमार सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हेल्थ की कैग रिपोर्ट का पार्ट ‘बी’ और आना है। मैंने अरविंद केजरीवाल जी ही बोला है, अरविंद केजरीवाल नहीं बोला। कोरोना काल में पूरी दुनिया एक दूसरे की मदद में लगी हुई था। आम आदमी पार्टी कोरोना काल की आपातकालीन स्थिति में फंड का संपूर्ण इस्तेमाल नहीं कर पाई। कोरोना से जूझते हुए दिल्ली वालों को छोड़ दिया गया। इन लोगों ने स्वास्थ्य विभाग को दोनों हाथों से लूटा है। कैग की रिपोर्ट में इनकी खामियां निकली हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के अस्पतालों की आज स्थिति क्या है? उनकी लापरवाही की वजह से ही हमारे पास अच्छे डॉक्टरों की कमी है, वो भी काम करना चाहते हैं, उनको सुविधाएं देना हमारा कर्तव्य है, दिल्ली सरकार उनको भी सुविधाएं देगी और हम दिल्ली के लोगों को बेहतर सुविधाएं देंगे।

उन्होंने कहा कि आप सरकार ने प्राइवेट अस्पतालों के साथ मिलीभगत की। उन पर कोई कार्रवाई नहीं की। बड़े पैमाने पर वित्तीय घाटा हुआ और जो भी इसके जिम्मेदार होंगे उनको बक्शा नहीं जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने आरोप लगाया कि कोरोना महामारी के वक्त लोग ऑक्सीजन के लिए तरस रहे थे और ये शीश महल बनाने में व्यस्त थे।

दिल्ली सरकार का क्या एक्शन प्लान होगा? इस पर उन्होंने कहा कि बदलाव का काम शुरू हो गया है। सरकार ने स्वास्थ्य सुधार के लिए काम शुरू कर दिया है, जिसमें अस्पतालों का प्रशासन सुधारना, डॉक्टरों की समस्याओं को सुनना है। हम 100 दिन में दिल्ली का स्वास्थ्य बदलते हुए दिखाएंगे।

मोहल्ला क्लीनिक के नाम बदलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मोहल्ला क्लीनिक चोरों का अड्डा है। इनका नाम बदलकर हम क्या करेंगे। अच्छा इलाज हो यही हमारा मकसद है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *