BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 17 अप्रैल 2025 06:30 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. दिल्ली ने राजस्थान को सुपर ओवर में दी मात
  2. पटना में होगी महागठबंधन की बैठक, सभी घटक दल रखेंगे अपनी बात : तेजस्वी यादव
  3. क्या है वो नेशनल हेराल्ड केस, जिसमें सोनिया-राहुल को हो सकती है जेल
  4. जस्टिस बीआर गवई होंगे देश के अगले सीजेआई, कानून मंत्रालय को भेजा गया नाम
  5. वक्फ परिषद के गठन में हिंदू सदस्यों की भूमिका को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से स्पष्टीकरण मांगा, गुरुवार को फिर सुनवाई
  6. वक्फ पर सर्वोच्च न्यायालय में बहस, सीजेआई बोले- आर्टिकल 26 धर्मनिरपेक्ष, यह सभी पर लागू
  7. नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा सरकार 5 साल से माहौल बना रही है : जीतू पटवारी
  8. मुर्शिदाबाद हिंसा पर टीएमसी विधायक ने मांगी माफी, कहा- जो हुआ वो दुखद
  9. मुर्शिदाबाद के कुछ हिस्सों में घटनाएं हुई, लेकिन तोड़ मरोड़कर किया गया पेश : सीएम ममता बनर्जी
  10. नेहरू-गांधी परिवार ने देश को संपत्ति दी है, ली नहीं : दिग्विजय सिंह
  11. पंजाब किंग्स ने डिफेंड किया IPL इतिहास का सबसे छोटा स्कोर, केकेआर को 16 रनों से किया पस्त
  12. कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात सकारात्मक, इंडिया गठबंधन की रणनीति पर हुई चर्चा : तेजस्वी यादव
  13. सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को होगी वक्फ कानून पर सुनवाई, दोपहर दो बजे के लिए याचिका सूचीबद्ध
  14. नेशनल हेराल्ड केस : राहुल-सोनिया गांधी पर ईडी के आरोपपत्र से कांग्रेसी भड़के, बताया-बदले की भावना से की कार्रवाई
  15. पीएम मोदी की डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन से बातचीत, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा

औषधीय गुणों से भरपूर है चक्र फूल, स्वाद बढ़ाने के साथ रोगों को करता है परास्त

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 08 अप्रैल 2025, 1:02 PM IST
औषधीय गुणों से भरपूर है चक्र फूल, स्वाद बढ़ाने के साथ रोगों को करता है परास्त
Read Time:3 Minute, 47 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। आयुर्वेद में ऐसी कई औषधियां हैं, जिनके सेवन से शारीरिक समस्याएं चुटकी में दूर हो सकती हैं। आज बात करेंगे अनोखी खुशबू और औषधीय गुणों से भरपूर सितारे के आकार वाले चक्र फूल के बारे में जो तारे की तरह भले ही चमकता तो नहीं, मगर सेहत के लिहाज से बहुत फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद में इसे लाभकारी बताया गया है।

चक्र फूल सामान्य तौर पर हर भारतीय रसोई का अहम हिस्सा है। यह न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि सेहत के लिहाज से भी बेहद फायदेमंद है। आयुर्वेदाचार्य बताते हैं कि चक्रफूल में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

पंजाब स्थित बाबे के आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के डॉक्टर प्रमोद आनंद तिवारी (एमडी) ने बताया, “चक्रफूल में मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन पाए जाते हैं। रोजाना की डाइट में इसे शामिल करके कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है, जो सेहत को फायदा पहुंचाता है। इसका सेवन काढ़े, चाय या मसालों के रूप में भी किया जा सकता है।”

आयुर्वेदाचार्य ने यह भी बताया कि चक्रफूल का सेवन कैसे करना चाहिए। उन्होंने विस्तार से इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया, “आप इसे चाय की तरह पी सकते हैं। इसके लिए खौलते पानी में अदरक, इलायची के साथ चक्रफूल डालें और उसे खूब पका लें। इसे पीने से शरीर में ताजगी आती है और यह संक्रामक बीमारियों से लड़ने में भी मदद करता है।”

उन्होंने बताया कि चाय के साथ ही चक्रफूल का काढ़ा भी मौसमी तकलीफों से लड़ने में सहायक होता है और इम्यूनिटी को भी बूस्ट करता है। डॉक्टर प्रमोद ने बताया, “बदलते मौसम में सर्दी, खांसी और बुखार की समस्या आम सी बात है। ऐसे में इससे राहत पाने के लिए चक्रफूल का इस्तेमाल किया जा सकता है। चक्रफूल में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम के साथ और भी कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह इम्यूनिटी को मजबूत करता है।”

उन्होंने यह भी बताया कि शरीर में कहीं भी सूजन या दर्द की समस्या हो तो चक्रफूल या उसके पाउडर को सरसों के तेल में मिलाकर लगाने से सूजन और दर्द से राहत मिलती है। प्रतिदिन इसका सेवन स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत फायदेमंद होता है। यह पाचन संबंधी समस्याओं जैसे पेट में दर्द, अपच और कब्ज की समस्या दूर करता है।

आयुर्वेदाचार्य ने चक्रफूल के बारे में आगे बताया, “आज के समय में काम के बोझ और गैजेट्स पर बढ़ती निर्भरता की वजह से अनिद्रा आम सी बात बन गई है। हालांकि, चक्रफूल अनिद्रा की समस्या को दूर करने में सक्षम है। इसमें मौजूद पोषक तत्व अनिद्रा की समस्या को दूर करते हैं, जिससे बेहतर नींद आती है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *