BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 04 जून 2025 09:15 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. विराट का सपना पूरा, आरसीबी 18 साल बाद बना नया आईपीएल चैंपियन
  2. पंजाब : सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाई जा रही तेलुगू भाषा और संस्कृति
  3. भोपाल: राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर ट्रंप के आगे सरेंडर करने का आरोप लगाया
  4. एनसीसी कैडेटों की संख्या तीन लाख बढ़ाई जाएगी : रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ
  5. जम्मू-कश्मीर : लश्कर-ए-तैयबा और हिज्ब-उल-मुजाहिदीन से कथित आतंकी संबंधों के चलते तीन सरकारी कर्मचारी बर्खास्त
  6. मध्य प्रदेश कांग्रेस में होगा बड़ा बदलाव, राहुल गांधी ने किया साफ
  7. पहलगाम, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर संसद के विशेष सत्र की मांग, विपक्षी दलों की पीएम मोदी को चिट्ठी
  8. तुर्की की कंपनी सेलेबी का मध्यस्थता आवेदन भारत में खारिज
  9. ऑपरेशन सिंदूर पर विदेश, रक्षा और गृह नीति विफल रही है : सुधाकर सिंह
  10. आतंक और परमाणु ब्लैकमेल अब नहीं सहेंगे, सीडीएस ने पाकिस्तान को दी चेतावनी
  11. देश के साथ खड़े हैं कांग्रेस के समझदार नेता : भाजपा सांसद रेखा शर्मा
  12. सलमान खुर्शीद के समर्थन में उतरे भाजपा नेता, केशव प्रसाद बोले- ‘पहले देश है, बाद में पार्टी’
  13. प्रधानमंत्री मोदी ने जाना असम में बाढ़ का हाल, सीएम सरमा बोले- पीएम के मार्गदर्शन और समर्थन के लिए आभारी
  14. पीएम मोदी ने बाढ़ प्रभावित असम और सिक्किम के मुख्यमंत्री से की बात, हर संभव मदद का दिया आश्वासन
  15. शशि थरूर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने की ब्राजील के उपराष्ट्रपति से मुलाकात, आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता पर जोर

खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की कार्रवाई में नकली पनीर और खोया जब्त

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 02 जून 2025, 1:27 PM IST
खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की कार्रवाई में नकली पनीर और खोया जब्त
Read Time:2 Minute, 53 Second

बीएनटी न्यूज़

रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ में बिहार से रांची बस से जा रहे भारी मात्रा में नकली खोया और पनीर जब्त किया गया। यह कार्रवाई रामगढ़ खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की मदद से की गई। इसके साथ अवैध रूप से खाद्य सामग्रियों का परिवहन करने के आरोप में तीन बसों पर पेनाल्‍टी भी लगाई गई है।

इस दौरान लगभग 3 लाख मूल्य की नकली खाद्य सामग्रियां जब्त की गई। खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान के तहत रविवार देर रात बिहार से आने वाली बसों को रोककर जांच की। इस दौरान पनीर और खोया बोरियों और कैरेट में भरकर ले जा रहे थे। जांच में पनीर पूरी तरह फेल हो गया।

फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर दीपश्री श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस प्रशासन के सहयोग से बसों से बिहार से लाई जा रही मिलावटी खाद्य सामग्री पर कार्रवाई की गई है। बसों पर पेनाल्‍टी लगाते हुए चेतावनी दी गई है कि यात्री बसों में इस तरह के मिलावटी सामान को न लेकर जाएं। उन्‍होंने बताया कि बिहार के बख्तियारपुर से रांची बस से नकली खाद्य सामग्री ले जाने की सूचना मिल रही थी जिसको लेकर रामगढ़ पुलिस की मदद से टोल प्लाजा के पास बसों की जांच की गई। इस दौरान तीन बसों में नकली पनीर खोया और अन्य खाद्य सामग्रियां मिली है, जिनमें से पनीर पूरी तरह मानक के अनुरूप नहीं है।

उन्‍होंने बताया कि खोया के सैंपल को जांच के लिए रांची लैब भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। पनीर के टुकड़ों पर आयोडीन डालते ही वह काला हो गया, जिससे स्पष्ट हो गया कि यह पनीर नकली है। नकली पनीर में सिंथेटिक केमिकल और स्टार्च मिलाए जाते हैं, जो शरीर के लिए जहर के समान होते हैं। इसे बनाने में सर्फ, डिटर्जेंट, सिंथेटिक दूध और वनस्पति घी का प्रयोग होता है। नकली पनीर में मौजूद रसायन कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा सकते हैं। नियमित सेवन से लोगों के स्वास्थ्य पर काफी प्रभाव पड़ता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *