BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 18 मई 2025 02:34 AM
  • 36.7°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘विदेश मंत्री के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया, पाकिस्तान को कोई पूर्व चेतावनी नहीं दी गई’, विदेश मंत्रालय ने किया राहुल गांधी के दावे का खंडन
  2. विदेश जाने वाले सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडलों का ऐलान, विपक्ष के तमाम नेताओं को मिली जगह
  3. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सियासी संग्राम, विपक्ष का केंद्र सरकार पर तीखा हमला
  4. ‘आप’ के 15 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, ‘इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी’ के नाम से बनाएंगे थर्ड फ्रंट
  5. ‘पाकिस्तान का असली चेहरा दुनिया के सामने लाना जरूरी’, ऑल पार्टी डेलीगेशन पर बोले हुसैन दलवई
  6. सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने पर शशि थरूर, सुप्रिया सुले, संजय झा, श्रीकांत शिंदे ने पीएम मोदी का जताया आभार
  7. दिलीप जायसवाल ने बताया, क्यों है सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का विदेश दौरा अहम
  8. ऑपरेशन सिंदूर: सर्वदलीय डेलिगेशन में सांसद थरूर भी शामिल, कांग्रेस की लिस्ट से नदारद नाम
  9. दोहा डायमंड लीग : ‘गोल्डन बॉय’ नीरज चोपड़ा ने पहली बार 90 मीटर के पार भाला फेंककर रचा इतिहास
  10. पाकिस्तानी पीएम ने नूर खान एयरबेस पर भारत के हमले की बात स्वीकारी, भाजपा ने दिखाए सबूत!
  11. पाक पीएम शहबाज शरीफ का कबूलनामा, “9-10 मई की रात भारतीय सेना ने एयर स्ट्राइक की थी”
  12. अनुराग ठाकुर, शशि थरूर, मनीष तिवारी, ओवैसी… सांसदों की टोली दुनिया के सामने खोलेगी पाकिस्तान की पोल
  13. अब ‘गया जी’ के नाम से जाना जाएगा गया, बिहार कैबिनेट ने दी मंजूरी
  14. राष्ट्रपति ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य को 58वां ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया
  15. सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को किसी नेता से सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

ग्रेटर नोएडा : पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने दिया बेटी को जन्म

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 18 मार्च 2025, 4:56 PM IST
ग्रेटर नोएडा : पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने दिया बेटी को जन्म
Read Time:2 Minute, 37 Second

बीएनटी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा। पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार सुबह ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया। यह जानकारी उनके अधिवक्ता डॉ. ए.पी. सिंह ने साझा की। उन्होंने बताया कि सुबह 4 बजे सीमा और सचिन मीणा के घर नन्ही परी ने जन्म लिया है। मां और बेटी दोनों स्वस्थ हैं, और डिलीवरी नॉर्मल रही।

चार बच्चों की मां सीमा हैदर अब पांचवीं बच्ची की भी मां बन गई हैं। सीमा के पति सचिन मीणा ने अस्पताल पहुंचकर अपनी बेटी का माथा चूमा और खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन का सबसे सुखद पल है। परिवार ने लोगों से अपील की है कि वे बच्ची के नामकरण के लिए सुझाव दें।

सीमा हैदर पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली हैं। वह 13 मई 2023 को नेपाल के रास्ते भारत आई थीं। सीमा और सचिन की प्रेम कहानी पब्जी गेम के जरिए शुरू हुई थी। अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के कारण उन्हें 4 जुलाई 2023 को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन 7 जुलाई को जमानत मिल गई। हालांकि, सीमा हैदर को अब तक भारतीय नागरिकता नहीं मिली है। उनके खिलाफ अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने का मामला दर्ज है।

पुलिस के अनुसार, इस केस से संबंधित कुछ दस्तावेजों की रिपोर्ट विदेश मंत्रालय से आनी बाकी है। वहीं, सीमा ने अपने पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दायर किया है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि गुलाम सोशल मीडिया पर उन्हें बदनाम कर रहा है। नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में शादी करने के बाद, सीमा और सचिन ने भारत में विधिवत विवाह किया और रबूपुरा, ग्रेटर नोएडा में एक साथ रह रहे हैं। उनकी प्रेम कहानी भारत-पाकिस्तान समेत कई देशों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *