BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 02 अप्रैल 2025 03:11 PM
  • 35.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. वक्फ बिल राष्ट्रहित में, करोड़ों मुसलमान के साथ पूरा देश करेगा इसका समर्थन: किरेन रिजिजू
  2. जगदंबिका पाल बोले ‘ वक्फ संशोधन विधेयक 2024 होगा पास’, विपक्ष ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल
  3. वक्फ बिल से मुसलमानों को फायदा, विपक्ष कर रहा गुमराह : शहाबुद्दीन रजवी
  4. आईपीएल 2025 : पंजाब किंग्स ने लखनऊ को आठ विकेट से हराया, प्रभसिमरन सिंह बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’
  5. वक्फ अधिनियम में पहले भी हो चुके हैं संशोधन
  6. वक्फ ब‍िल पेश होने के एक दिन पहले प्रहलाद जोशी और जगदंबिका पाल ने संभाला मोर्चा, विपक्ष पर लगाया झूठ फैलाने का आरोप
  7. गुजरात के बनासकांठा में हुए हादसे पर खड़गे-राहुल ने जताया दुख, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
  8. कांग्रेस ने अपने सांसदों को तीन लाइन का व्हिप क‍िया जारी, 2-4 अप्रैल को लोकसभा में उपस्थिति अनिवार्य
  9. वक्फ संशोधन विधेयक : भाजपा ने व्हिप जारी कर सांसदों से बुधवार को लोकसभा में उपस्थिति रहने के लिए कहा
  10. गुजरात के बनासकांठा हादसे में 18 की मौत, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
  11. गुजरात : बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 17 की मौत, कई घायल
  12. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता ने प्रदूषण से संबंधित कैग रिपोर्ट विधानसभा में की पेश
  13. चिली लैटिन अमेरिका में भारत का ‘महत्वपूर्ण मित्र और साझेदार’ : पीएम मोदी
  14. अखिलेश, डीएमके, बसपा और विपक्षी पार्टियों के लिए मुस्लिम समाज सिर्फ एक वोट बैंक : जगदंबिका पाल
  15. कोडरमा में यज्ञ के लिए भिक्षाटन पर निकलीं महिलाओं पर पत्थरबाजी, दो पक्षों के बीच टकराव के हालात

जीबी सिंड्रोम नया वायरस नहीं, पुणे में मरीज बढ़ने की वजह अलग: महाराष्ट्र स्वास्थ्य मंत्री

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 28 जनवरी 2025, 10:19 PM IST
जीबी सिंड्रोम नया वायरस नहीं, पुणे में मरीज बढ़ने की वजह अलग: महाराष्ट्र स्वास्थ्य मंत्री
Read Time:3 Minute, 5 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। महाराष्ट्र में मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इस बैठक में जीबी सिंड्रोम को लेकर काफी गंभीरता से चर्चा हुई है। इसके बाद महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर ने बातचीत करते हुए राज्य में जीबी सिंड्रोम की स्थिति को लेकर बताया।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जीबी सिंड्रोम के बारे में लोगों के मन में जो संदेह है, कैबिनेट में उसके बारे में चर्चा हुई है। हमारे स्वास्थ्य सचिव ने कैबिनेट को इसके बारे में जानकारी दी है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जीबी सिंड्रोम नया वायरस नहीं है। जीबी सिंड्रोम के मरीज इससे पहले भी महाराष्ट्र और देश में मिल चुके हैं। रोग प्रतिरोधक शक्ति कम होने के कारण जीबी सिंड्रोम के मरीजों की संख्या बढ़ती है। महाराष्ट्र के कई इलाकों में इसके मरीज मिले थे। सरकार की तरफ से उन मरीजों को 2020 में 2 लाख रुपये तक कि आर्थिक सहायता दी गई थी। वो लोग पूरी तरह ठीक हो गए थे।

उन्होंने बताया कि जिस किसी की रोग प्रतिरोधक शक्ति कमजोर होती है उसे जीबी सिंड्रोम होने का खतरा होता है। जिनकी रोग प्रतिरोधक शक्ति कमजोर है उन्हें एहतियात बरतनी चाहिए। 15 साल तक के बच्चों और बुजुर्गों को भी सावधानी बरतनी चाहिए।

बचाव का तरीका क्या है? राज्य सरकार किस तरीके से लोगों से अपील कर रही है कि खुद को सुरक्षित कैसे रखा जाए। इस पर उन्होंने कहा कि पुणे में जो मरीज बढ़े हैं उसकी वजह अलग है। जो 110 मरीज मिले हैं, उनमे से 80 मरीज ऐसे हैं जिन्होंने एक ही इलाके में एक ही कुएं से पानी पिया था। पुणे नगर निगम से हमने बात की है। नगर निगम के माध्यम से सुधार किया जाएगा और मरीज कम हो जाएंगे।

कई मरीज वेंटिलेटर पर हैं। कितने लोगों की मौत हुई है। इस सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि एक मरीज की मौत हुई है। यह मरीज उसी इलाके में था जहां 80 मरीज हैं। मृतक का यात्रा का इतिहास था। उन्होंने लोगों से नहीं डरने की अपील की है। उनका कहना है कि बहुत से मरीज इस बीमारी से ठीक होकर गए हैं। इसका इलाज है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *