BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 04 जून 2025 08:22 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. विराट का सपना पूरा, आरसीबी 18 साल बाद बना नया आईपीएल चैंपियन
  2. पंजाब : सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाई जा रही तेलुगू भाषा और संस्कृति
  3. भोपाल: राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर ट्रंप के आगे सरेंडर करने का आरोप लगाया
  4. एनसीसी कैडेटों की संख्या तीन लाख बढ़ाई जाएगी : रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ
  5. जम्मू-कश्मीर : लश्कर-ए-तैयबा और हिज्ब-उल-मुजाहिदीन से कथित आतंकी संबंधों के चलते तीन सरकारी कर्मचारी बर्खास्त
  6. मध्य प्रदेश कांग्रेस में होगा बड़ा बदलाव, राहुल गांधी ने किया साफ
  7. पहलगाम, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर संसद के विशेष सत्र की मांग, विपक्षी दलों की पीएम मोदी को चिट्ठी
  8. तुर्की की कंपनी सेलेबी का मध्यस्थता आवेदन भारत में खारिज
  9. ऑपरेशन सिंदूर पर विदेश, रक्षा और गृह नीति विफल रही है : सुधाकर सिंह
  10. आतंक और परमाणु ब्लैकमेल अब नहीं सहेंगे, सीडीएस ने पाकिस्तान को दी चेतावनी
  11. देश के साथ खड़े हैं कांग्रेस के समझदार नेता : भाजपा सांसद रेखा शर्मा
  12. सलमान खुर्शीद के समर्थन में उतरे भाजपा नेता, केशव प्रसाद बोले- ‘पहले देश है, बाद में पार्टी’
  13. प्रधानमंत्री मोदी ने जाना असम में बाढ़ का हाल, सीएम सरमा बोले- पीएम के मार्गदर्शन और समर्थन के लिए आभारी
  14. पीएम मोदी ने बाढ़ प्रभावित असम और सिक्किम के मुख्यमंत्री से की बात, हर संभव मदद का दिया आश्वासन
  15. शशि थरूर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने की ब्राजील के उपराष्ट्रपति से मुलाकात, आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता पर जोर

टेस्टी और हेल्दी होती हैं चोकर वाली रोटियां, एक नहीं मिलते हैं अनेक स्वास्थ्य लाभ

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 02 जून 2025, 1:22 PM IST
टेस्टी और हेल्दी होती हैं चोकर वाली रोटियां, एक नहीं मिलते हैं अनेक स्वास्थ्य लाभ
Read Time:3 Minute, 49 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। गेहूं के आटे में चोकर की पर्याप्त मात्रा वाली रोटियां स्वाद और सेहत से भरपूर होती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि चोकर युक्त रोटियां खाने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। फाइबर से भरपूर चोकर खाने से न केवल पाचन तंत्र फिट रहता है बल्कि कार्बोहाइड्रेट्स का बेहतर सोर्स होने से ऊर्जा भी मिलती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ चोकर वाले आटे के सेवन की सलाह देते हैं। अमेरिका की नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन वेबसाइट पर छपे एक लेख के अनुसार, चोकर का इस्तेमाल पेट और आंत से जुड़ी समस्याओं, खासकर कब्ज के इलाज के लिए किया जाता है। गेहूं का चोकर सबसे प्रभावी माना जाता है। इसके सेवन से पेट साफ होता है।

शोध इस बात को साबित कर चुके हैं कि चोकर कब्ज से राहत दिलाने में प्रभावी है। इस बारे में आयुर्वेदाचार्य प्रमोद तिवारी बताते हैं, “गेहूं के आटे से बनी चोकर वाली रोटी फाइबर से भरपूर होती है, जो पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद है। यह कार्बोहाइड्रेट्स का एक अच्छा स्रोत है, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करती है। साथ ही यह वजन को भी कंट्रोल करने में मदद करता है।”

जिन लोगों को अपच, कब्ज या पाचन संबंधित समस्या रहती है, उन्हें चोकर वाली रोटियां जरूर खानी चाहिए। पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करती है और कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाने में मददगार है। यह आंतों में चिपकी गंदगी को भी दूर करने में सहायक होता है।

ग्लाइसेमिक इंडेक्स पर छपी एक लेख के अनुसार, चोकर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) 15 के बराबर होता है, जो इसे कम जीआई वाले खाद्य पदार्थ के रूप में वर्गीकृत करता है।

उन्होंने चोकर के लाभ को गिनाते हुए आगे बताया, “चोकर में मौजूद फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे हृदय स्वास्थ बना रहता है। यही नहीं इससे ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहता है। चोकर वाली रोटी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 15 होता है, जिससे ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। यह मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकता है।”

चोकर वाले आटे के सेवन से बवासीर, पेट और आंतों से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। पेट दर्द, वात, एसिडिटी, खट्टी डकारें, मरोड़, सीने में जलन जैसी समस्याओं में भी राहत मिलती है।

चोकर वाली रोटी पर कई रिसर्च हुए हैं, जो इसके स्वास्थ्य लाभों को उजागर करते हैं। चोकर वाली रोटी में एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोकेमिकल्स भी होते हैं जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *