BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 02 फ़रवरी 2025 12:13 AM
  • 16.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. केंद्रीय बजट पर राहुल गांधी का तंज, बोले- ‘गोली के घाव पर बैंड-एड’
  2. ‘सरकार ने हर वर्ग का रखा ख्याल’, कारोबारियों ने बजट का किया स्वागत
  3. बजट 2025 : अमित शाह, नड्डा और गडकरी ने की बजट की तारीफ, कहा- ‘यह आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप’
  4. बजट 2025 : जानिए क्या हुआ महंगा और क्या हुआ सस्ता?
  5. केंद्रीय बजट में केंद्र सरकार ने बिहार पर की ‘इनायत’, प्रदेश के विकास के लिए कई घोषणाएं
  6. बजट 2025 : 12 लाख तक की कमाई पर नहीं देना होगा टैक्स, महिलाओं-किसानों के लिए किए ये बड़े ऐलान
  7. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति पर फोकस
  8. भाजपा समर्थकों से केजरीवाल की अपील- वोट झाड़ू पर दो, नहीं तो जेब पर पड़ेगा 25 हजार का बोझ
  9. बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने वित्त मंत्री को खिलाई दही-चीनी, जानिए क्या है इस परंपरा का महत्व
  10. केंद्रीय बजट से पहले बड़ी सौगात, सात रुपये सस्ता हुआ एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर
  11. प्रयागराज : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज करेंगे महाकुंभ का दौरा, परिवार भी होगा साथ
  12. बजट सत्र 2025 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम दर्ज है सबसे लंबे बजट भाषण का रिकॉर्ड, आज पेश करेंगी 8वीं बार बजट
  13. दिल्ली चुनाव : चांदनी चौक में अरविंद केजरीवाल ने परिवार को ‘आप का बचत पत्र’ सौंपा
  14. कांग्रेस ने राहुल गांधी का वीडियो जारी कर केजरीवाल और आप सरकार पर कसा तंज
  15. आदिवासी महिला राष्ट्रपति का अपमान नहीं सहेंगे: चंपई सोरेन

रांची में जीबीएस मरीज मिलने के बाद सरकार अलर्ट, सीएम ने मंत्री और अफसरों के साथ की बैठक

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 फ़रवरी 2025, 10:24 AM IST
रांची में जीबीएस मरीज मिलने के बाद सरकार अलर्ट, सीएम ने मंत्री और अफसरों के साथ की बैठक
Read Time:3 Minute, 56 Second

बीएनटी न्यूज़

रांची। रांची में एक बच्ची के गुलियन बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) से पीड़ित होने की पुष्टि के बाद राज्य सरकार अलर्ट हो गई है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसे लेकर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के मंत्री और वरिष्ठ अफसरों के साथ बैठक की। इस दौरान सभी जिलों के उपायुक्त और सिविल सर्जन भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े।

मुख्यमंत्री ने इस बीमारी से मिलते-जुलते लक्षणों को लेकर किसी भी व्यक्ति के अस्वस्थ होने पर तत्काल उसकी जांच और इलाज का बेहतर प्रबंध सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

सीएम ने सभी जिलों के उपायुक्तों और सिविल सर्जनों को कहा कि एहतियाती तौर पर सभी जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में स्पेशल वार्ड तैयार रखे जाने चाहिए। स्पेशल वार्डों में वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सप्लाई, बीमारी के इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली दवाइयों की व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह बीमारी संक्रामक नहीं है, लेकिन समय पर इसका इलाज जरूरी है और इसे लेकर लोगों को जागरूक किया जाना चाहिए।

बैठक में उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि रांची के बूटी मोड़ स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराई गई पांच साल की जिस बच्ची के जीबीएस से पीड़ित होने की बात सामने आई है, उसके बारे में बताया गया है कि वह हाल में अपने परिवार के लोगों के साथ महाराष्ट्र से आई है।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस यूनिट की टीम ने हॉस्पिटल जाकर उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल की है। बच्ची का स्टूल कलेक्ट कर जांच के लिए पुणे भेजा गया है। झारखंड में किसी जगह पर इस बीमारी से किसी अन्य के पीड़ित होने की सूचना नहीं है, लेकिन इसे लेकर हमें सतर्क रहने की जरूरत है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में जुड़े झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि पीड़ित बच्ची के इलाज को लेकर हॉस्पिटल प्रबंधन से जानकारी ली गई है। उन्होंने कहा कि वे इस विषय को व्यक्तिगत तौर पर देख रहे हैं। इस संबंध में केंद्र सरकार से भी गाइडलाइन मिलने का इंतजार है। बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार एवं कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

महाराष्ट्र और राजस्थान में जीबीएस के कई केस मिले हैं। डॉक्टरों के अनुसार यह बीमारी संक्रामक नहीं है। यह ऑटो इम्यून डिजीज है, जिसमें नर्वस सिस्टम डैमेज हो सकता है। इस बीमारी के ज्यादातर मरीज समय पर समुचित इलाज मिलने से स्वस्थ हो जाते हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *