BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 02:14 PM
  • 33.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  2. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  3. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया
  4. हेल्थ सेक्टर से जुड़ा क्रांतिकारी कदम, दिल्लीवासी भी आयुष्मान योजना के तहत करा सकेंगे इलाज : पीएम मोदी
  5. बिहार चुनाव के दौरान तहव्वुर राणा को फांसी पर लटकाएगी सरकार : संजय राउत
  6. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स का शानदार प्रदर्शन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से दी मात
  7. दिल्ली : आयुष्मान कार्ड पाकर लाभार्थियों के खिल उठे चहरे, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
  8. रक्षा राज्य मंत्री का मणिपुर दौरा, असम राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा
  9. तहव्वुर राणा को अपना बचाव करने का पूरा अधिकार दिया जाए : पृथ्वीराज चव्हाण
  10. तेज आंधी-तूफान के साथ उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर तक असर
  11. रांची : जमीन विवाद में भाजपा नेता की हुई थी हत्या, फरार शूटर सहित चार गिरफ्तार
  12. ‘न्यायिक प्रक्रिया में नहीं आने देंगे कोई बाधा’, तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर नई दिल्ली बार एसोसिएशन
  13. बिहार : अधिवेशन से लौटे कांग्रेस नेताओं ने कहा, संगठन को मजबूत करने का मिला निर्देश
  14. तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण पीएम मोदी के कारण हुआ संभव : पीयूष गोयल
  15. राहुल गांधी ही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी समस्या हैं : मुख्तार अब्बास नकवी

हाइपर लोकल कहते हैं इसे , नाम है रामफल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 04 दिसंबर 2024, 1:52 PM IST
हाइपर लोकल कहते हैं इसे , नाम है रामफल
Read Time:2 Minute, 59 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। देखने में किसी बड़े लाल टमाटर जैसा है ये फल और नाम है इसका रामफल। ये हमारा अपना हाइपर लोकल फ्रूट है। गुणों की तो बात ही न पूछें। खाने में मीठा, स्वाद में सेब जैसा! फल में पोषक तत्वों की भरमार होती है। डायबिटीज से जूझ रहे लोगों के लिए तो वाकई रामबाण की तरह काम करता है रामफल!

स्कूल से निकलते हुए, ट्रेन से गुजरते हुए किसी छोटे से स्टेशन पर या फिर पार्क के बाहर कुछ ऐसे फलों को देखते सुनते हम आए हैं जो बड़ी दुकानों या मार्ट में नहीं मिलते है क्योंकि ये हाइपर लोकल होते हैं।

हाइपर लोकल फ्रूट वो फल होते हैं जो आपके अपने प्रांत, शहर में लोग बड़े चाव से लोग खाते हैं। भारत के संदर्भ में कहें तो ऐसा फल जिसका अंग्रेजी नाम नहीं और ये हमारे क्षेत्र में ही लोकप्रिय होता है। अति स्थानीय फल जिनसे हमारे लोकजीवन की शोभा बढ़ती है। लोक कथाओं, गीतों और त्योहारों में भी इनका बड़े प्यार से नाम लिया जाता है। रामफल ऐसा ही दिल के करीब वाला फल है दो इन दिनों मार्केट में दिख रहा है।

रामफल डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इसमें ब्लड शुगर को कम के गुण मौजूद होते हैं। इसमें मौजूद खनिज प्री डायबिटीज और डायबिटीज के मरीजों के लिए उपयोगी है। कैंसर विरोधी गुण भी मौजूद हैं। तो इस तरह रामफल का सेवन डायबिटीज के मरीज कर सकते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट्स के मुताबिक डायबिटीज के मरीज अगर रोजाना एक फल का सेवन करें तो शरीर स्वस्थ रह सकता है।

यही नहीं कई अध्ययनों से पता चला है कि त्वचा और बालों के लिए भी ये फायदेमंद होता है। वो इसलिए क्योंकि इसमें विटामिन सी की मात्रा भरपूर होती है जिससे त्वचा और बाल दोनों को फायदा होता है।

इसके साथ ही ये कमजोर जोड़ों और जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों के लिए रामफल लाभप्रद है। चूंकि इसमें एंटी इंफ्लामेटरी गुण भी होते हैं इसलिए ये फल शरीर में मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से लड़ने में मदद करता है। कह सकते हैं कि ये इम्युनिटी बूस्टर है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *