BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 05 जून 2025 12:14 PM
  • 32.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद मंत्रिपरिषद की पहली बैठक में पीएम मोदी ने रणनीतिक रोडमैप किया तैयार
  2. बेंगलुरु हादसा : प्रधानमंत्री मोदी ने 11 लोगों की मौत पर जताया दुख
  3. ‘भारतीय संस्कृति की प्रेरणा से यहां आया हूं’, रामलला के दर्शन के बाद बोले एरोल मस्क
  4. देश में कब शुरू होगी जातिगत जनगणना, सामने आई तारीख
  5. चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत, 33 घायल
  6. आरसीबी की आईपीएल जीत के जश्न में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास भगदड़ में 3 की मौत, कई घायल
  7. ‘सरेंडर जानते हो राहुल बाबा’, पंडित नेहरू का पत्र शेयर कर निशिकांत दुबे ने पूछा सवाल
  8. प्रधानमंत्री कार्यालय ने एनर्जी सेक्टर में 11 वर्षों में हुए बड़े और परिवर्तनकारी सुधारों की दी जानकारी
  9. ‘ऐसी घटनाएं लोकतंत्र की जड़ों पर हमला’, सुप्रीम कोर्ट ने 2021 के बंगाल हिंसा मामले में छह आरोपियों की जमानत रद्द की
  10. जी-7 के शिखर सम्मेलन के लिए भारत को आमंत्रित नहीं किए जाने पर प्रमोद तिवारी ने उठाए सवाल, कहा यह ‘कमजोर विदेश नीति’ का नतीजा
  11. संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा, केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने दी जानकारी
  12. पीएम मोदी 6 जून को करेंगे दुनिया के सबसे ऊंचे ‘चिनाब रेल ब्रिज’ का उद्घाटन
  13. राहुल गांधी के चंडीगढ़ दौरे को लेकर दीपेंद्र हुड्डा बोले, ‘हरियाणा में संगठन विस्तार संभव’
  14. क्लासरूम कंस्ट्रक्शन घोटाला : मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को एसीबी का समन, पूछताछ के लिए बुलाया
  15. संजय झा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक समर्थन जुटाकर स्वदेश लौटा

नोएडा में 107 नए कोविड मामले सामने आए, 33 बच्चे संक्रमित

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 20 अप्रैल 2022, 10:20 AM IST
नोएडा में 107 नए कोविड मामले सामने आए, 33 बच्चे संक्रमित
Read Time:2 Minute, 0 Second

नोएडा में 107 नए कोविड मामले सामने आए, 33 बच्चे संक्रमित

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (बीएनटी न्यूज़)| उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) में पिछले 24 घंटों में 107 नए कोविड-19 मामले सामने आए हैं। इनमें 18 साल से कम उम्र के कुल 33 बच्चे भी शामिल हैं, जिन्हें संक्रमण ने अपनी चपेट में ले लिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने कहा, “107 नए मामलों में से 33 बच्चे ऐसे हैं जिन्हें कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है।”

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, नए 107 मामलों के साथ, जिले में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 99,154 हो गई है।

हालांकि, इसी अवधि में कुल 32 मरीज ठीक भी हुए हैं। नई रिकवरी के साथ, अब तक कुल ठीक होने वालों की संख्या 98,253 हो गई है।

दिल्ली से सटे गौतम बौद्ध नगर में सक्रिय मामलों की संख्या 411 हो गई है, जबकि जिले में अब तक संक्रमण की वजह से मरने वालों की संख्या 490 है।

कोविड मामलों में अचानक आई तेजी के बीच जिले में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को छह एनसीआर जिलों और राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया था।

गौतम बौद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, बागपत के साथ-साथ राजधानी लखनऊ में भी सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य कर दिया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *