BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 08:14 PM
  • 21.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  2. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  3. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया
  4. हेल्थ सेक्टर से जुड़ा क्रांतिकारी कदम, दिल्लीवासी भी आयुष्मान योजना के तहत करा सकेंगे इलाज : पीएम मोदी
  5. बिहार चुनाव के दौरान तहव्वुर राणा को फांसी पर लटकाएगी सरकार : संजय राउत
  6. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स का शानदार प्रदर्शन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से दी मात
  7. दिल्ली : आयुष्मान कार्ड पाकर लाभार्थियों के खिल उठे चहरे, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
  8. रक्षा राज्य मंत्री का मणिपुर दौरा, असम राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा
  9. तहव्वुर राणा को अपना बचाव करने का पूरा अधिकार दिया जाए : पृथ्वीराज चव्हाण
  10. तेज आंधी-तूफान के साथ उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर तक असर
  11. रांची : जमीन विवाद में भाजपा नेता की हुई थी हत्या, फरार शूटर सहित चार गिरफ्तार
  12. ‘न्यायिक प्रक्रिया में नहीं आने देंगे कोई बाधा’, तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर नई दिल्ली बार एसोसिएशन
  13. बिहार : अधिवेशन से लौटे कांग्रेस नेताओं ने कहा, संगठन को मजबूत करने का मिला निर्देश
  14. तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण पीएम मोदी के कारण हुआ संभव : पीयूष गोयल
  15. राहुल गांधी ही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी समस्या हैं : मुख्तार अब्बास नकवी

दिल्ली में कोविड के 1,094 नए मामले दर्ज, 2 मौतें

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 24 अप्रैल 2022, 10:00 AM IST
दिल्ली में कोविड के 1,094 नए मामले दर्ज, 2 मौतें
Read Time:2 Minute, 23 Second

दिल्ली में कोविड के 1,094 नए मामले दर्ज, 2 मौतें

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (बीएनटी न्यूज़)| राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को कोविड-19 के 1,094 नए मामले सामने आए, जिसमें पिछले दिन दर्ज किए गए 1,042 संक्रमणों के मुकाबले मामूली वृद्धि दर्ज की गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के शनिवार शाम जारी बुलेटिन के अनुसार, ताजा मामलों के साथ कुल मामले 18,73,793 तक जा पहुंचे।

इसके अलावा, कोविड से संबंधित दो मौतें भी हुई हैं, जिससे शहर में मरने वालों की कुल संख्या 26,166 हो गई है। बुलेटिन के अनुसार, कोविड की मृत्युदर 1.4 प्रतिशत है।

शहर में सक्रिय कोविड मामलों की संख्या भी बढ़कर 3,705 हो गई है। शनिवार को कोविड संक्रमण दर 4.83 प्रतिशत बताई गई है।

पिछले 24 घंटों में 640 मरीजों के ठीक होने के साथ, ठीक होने वालों की कुल संख्या 18,43,922 हो गई है। होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे कोविड मरीजों की संख्या भी बढ़कर 2,532 हो गई है।

शहर में कोविड कंटेनमेंट जोन की संख्या 647 है। इस बीच, कुल 22,714 नए टेस्ट- 13,748 आरटी-पीसीआर और 8,966 रैपिड एंटीजन किए गए। पिछले 24 घंटों में कुल 3,76,65,870 टेस्ट किए गए।

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटों में 36,050 टीके लगाए गए, जिसमें पहली खुराक के रूप में 5,311, दूसरी खुराक के रूप में 18,732 टीके और एहतियाती खुराक के रूप में 12,007 टीके शामिल हैं।

शनिवार शाम को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, अब तक कुल 3,30,95,781 लोगों का टीकाकरण हो चुका है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *