BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 23 अप्रैल 2025 12:43 AM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. मल्लिकार्जुन खड़गे को बिहार में कोई नहीं जानता है : गोपाल मंडल
  2. पश्चिम बंगाल में हिन्दू डरे हुए हैं, उनको वोट तक नहीं डालने देते : गिरिराज सिंह
  3. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने परिवार संग देखा जयपुर का आमेर किला, राजस्थानी संस्कृति का लिया आनंद
  4. पहलगाम आतंकी हमला : पीएम मोदी बोले, ‘आतंकियों का एजेंडा सफल नहीं होगा’
  5. राष्ट्रपति मुर्मू ने पहलगाम हमले की निंदा की, बताया ‘दर्दनाक और अमानवीय’ कृत्य
  6. जम्‍मू-कश्‍मीर : पहलगाम आतंकी हमले में एक पर्यटक की मौत, 12 घायल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘स्तब्ध हूं’
  7. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  8. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  9. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  10. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  11. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  12. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  13. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  14. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  15. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?

रांची में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद प्रभावित इलाकों में मुर्गे-मुर्गियों और पक्षियों को मारने का अभियान शुरू

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 07 मार्च 2023, 9:43 AM IST
रांची में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद प्रभावित इलाकों में मुर्गे-मुर्गियों और पक्षियों को मारने का अभियान शुरू
Read Time:3 Minute, 14 Second

रांची में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद प्रभावित इलाकों में मुर्गे-मुर्गियों और पक्षियों को मारने का अभियान शुरू

रांची में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद प्रभावित इलाकों में जिला प्रशासन की ओर से गठित स्पेशल स्क्वॉड ने सोमवार से मुर्गे-मुर्गियों, बत्तख और अन्य पक्षियों को मारने का अभियान शुरू किया है। फिलहाल रांची के जेल चौक से लेकर एक किलोमीटर की परिधि का इलाका इन्फेक्टेड जोन के तौर पर चिन्हित किया गया है। हालांकि शहर की कुल 10 किलोमीटर की परिधि में मुर्गे-मुर्गियों,पक्षियों और अंडों की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है।

रांची जिला प्रशासन, नगर निगम, पशुपालन विभाग और रांची पुलिस की टीम रांची के जेल मोड़, करमटोली, लोहराकोचा और आसपास के इलाकों में मुर्गे-मुर्गियों को मारने निकली। रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के अनुसार, भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार इन्फेक्टेड में मुर्गे-मुर्गियों, बत्तख और पक्षियों को मारकर डिस्पोज किया जाता है। लोगों से अभियान में सहयोग की अपील की गई है। सरकार की गाइडलाइन के अनुसार जितने मुर्गे-मुर्गियों और पक्षियों को मारा जाएगा या अंडे बर्बाद किए जाएंगे, उनके मालिकों को मुआवजा भी दिया जाएगा।

बता दें कि केंद्रीय जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री अर्जुन मुंडा के रांची स्थित सरकारी आवास में मुर्गियों की मौत के बाद कराये गए सैंपल जांच से बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी। इसके बाद केंद्रीय मत्स्य एवं पशुपालन मंत्रालय ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत आवश्यक सभी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा था।रांची के जेल मोड़ के पास केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के आवास परिसर के अंदर सुरक्षाकर्मियों और दूसरे कर्मचारियों ने 55 से 60 की संख्या में रंगीन देसी मुर्गे-मुर्गियां पाली थीं। यहां एक हफ्ते के दौरान 45 से ज्यादा मुर्गियों की मौत हो गई, तब संदेह होने पर पशुपालन विभाग की ओर से इनके सैंपल को जांच के लिए भोपाल भेजा गया, जहां बर्ड फ्लू होने की पुष्टि कर दी गई।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *