BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 12 मई 2025 11:42 PM
  • 34.95°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत-पाकिस्तान के डीजीएमओ ने की हॉट लाइन पर बात
  2. भारत-पाक तनाव पर ट्रंप ने कहा, ‘हमने परमाणु संघर्ष को रोका, नहीं तो लाखों लोग मारे जाते’
  3. ‘पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे थे आतंक के आका, भारत ने एक झटके में खत्म कर दिया’
  4. ऑपरेशन सिंदूर : प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे
  5. सुंदर कांड की चौपाई ‘भय बिनु होय ना प्रीति’ सुना एयर मार्शल ने पाकिस्तान को दी नसीहत
  6. जरूरत पड़ने पर हर मिशन के लिए तैयार, भर चुका था उनके पाप का घड़ा : भारतीय सेना
  7. विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, कहा- जीवन भर याद रहेगी इस प्रारूप से मिली सीख
  8. आतंकी हाफिज अब्दुर रऊफ को बताया ‘फैमिली मैन’, एक बार फिर हुआ पाकिस्तानी सेना का झूठ बेनकाब
  9. भारतीय सेना ने अदम्य साहस का परिचय दिया, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में हुआ राफेल का इस्तेमाल : संबित पात्रा
  10. डीजीएमओ की बातचीत से पहले पीएम मोदी की बैठक, सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद
  11. मणिपुर में दो महीने में लोकप्रिय सरकार बनेगी : भाजपा सांसद
  12. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पाकिस्तान के 35-40 सैनिक मारे गए : सेना
  13. पाकिस्तान को सीजफायर के लिए मजबूर करने में नौसेना की भी रही अहम भूमिका
  14. भारत के सटीक हमलों के बाद पाकिस्तान के तबाह एयर बेस के सैटेलाइट इमेज सामने आए
  15. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत 100 से अधिक आतंकवादी ढेर : सेना

बीएचयू के रिसर्चर ने त्रिपुरा में ढूंढ़ा ऑक्सीजनीकरण के सायनोबैक्टीरिया का नया जीनस

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 26 अगस्त 2022, 12:29 PM IST
बीएचयू के रिसर्चर ने त्रिपुरा में ढूंढ़ा ऑक्सीजनीकरण के सायनोबैक्टीरिया का नया जीनस
Read Time:6 Minute, 31 Second

बीएचयू के रिसर्चर ने त्रिपुरा में ढूंढ़ा ऑक्सीजनीकरण के सायनोबैक्टीरिया का नया जीनस

नई दिल्ली, 26 अगस्त (बीएनटी न्यूज़)| सायनोबैक्टीरिया (नील हरित शैवाल) लगभग उन सभी पारिस्थितिक तंत्रों के महत्वपूर्ण घटक हैं जहां जीवन की कल्पना की जा सकती है। सरल शब्दों में, सायनोबैक्टीरिया वे जीव हैं जो पृथ्वी के ऑक्सीजनिकरण के लिए जिम्मेदार हैं। एक विशेष सफलता हासिल करते हुए काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के वैज्ञानिकों ने पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा से सायनोबैक्टीरिया के एक नए जीनस की पहचान कर जानकारी जुटाई है। जॉन कैरोल विश्वविद्यालय, अमेरिका, के जाने-माने फाइकोलॉजिस्ट प्रो. जेफरी आर. जोहानसन के सम्मान में इस नए जीनस का नाम ‘जोहानसेनिएला’ रखा गया है, जबकि प्रजाति का नाम ‘त्रिपुरेंसिस’, त्रिपुरा राज्य की वजह से दिया गया है, जहां इस शैवाल के नमूने लिये गए थे।

बीएचयू के वनस्पति विज्ञान विभाग के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए एक अध्ययन के दौरान यह खोज आधुनिक पॉलीफेसिक ²ष्टिकोण का उपयोग करके की गई है। सायनोबैक्टीरिया या अन्य जीवों की पहचान करने में पॉलीफैसिक ²ष्टिकोण अन्य ²ष्टिकोणों की तुलना में अधिक सटीकता और विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने में अहम है।

इसमें कोई संदेह नहीं है कि वैश्विक जलवायु परिवर्तन दुनिया भर में जैव विविधता को गंभीर रूप से प्रभावित कर रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक जैव विविधता की पहचान और संरक्षण के लिए समर्पित प्रयास नहीं किए जाते, मानव जाति के समक्ष ऐसी स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है, जहां जीवों के कई प्रकार गुमनामी में ही हमेशा के लिए विलुप्त हो सकते हैं। सायनोबैक्टीरिया (नील हरित शैवाल) लगभग उन सभी पारिस्थितिक तंत्रों के महत्वपूर्ण घटक हैं जहां जीवन की कल्पना की जा सकती है। सरल शब्दों में, सायनोबैक्टीरिया वे जीव हैं जो पृथ्वी के ऑक्सीजनिकरण के लिए जिम्मेदार हैं। सायनोबैक्टीरिया और उनके विविध रूपों के बारे में अधिक जानकारी जुटाने के लिए वैश्विक स्तर पर गहन अध्ययन चल रहे हैं।

बीएचयू का यह अध्ययन 2020 में त्रिपुरा की मूल निवासी सागरिका पाल द्वारा शुरू किया गया था, जो काशी हिंदू विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में सहायक प्रोफेसर डॉ प्रशांत सिंह के मार्गदर्शन में पीएचडी कर रही हैं।

बीएचयू के मुताबिक भारत का पूर्वोत्तर क्षेत्र वैश्विक जैव विविधता हॉटस्पॉट के रूप में जाना जाता है और दुर्लभ वनस्पतियों और जीवों के भण्डार के रूप में प्रख्यात है। पूर्वोत्तर क्षेत्र में जैव विविधता के विभिन्न रूपों पर कई टैक्सोनॉमिक अध्ययन किए जाने के बावजूद, आधुनिक ²ष्टिकोणों का उपयोग करते हुए चुनिंदा सायनोबैक्टीरियल टैक्सोनॉमिक अध्ययन ही हुए हैं। खास बात यह है कि जोहानसेनिएला त्रिपुरेंसिस इस क्षेत्र से खोजे गए एक नए सायनोबैक्टीरियल जीनस की पहली रिपोर्ट है, जो भारत में इस तरह के जेनेरा के गिनेचुने निष्कर्षों में से एक है। शोधकर्ताओं का अनुमान है कि इस वैश्विक जैव विविधता हॉटस्पॉट में बड़ी संख्या में ऐसे सायनोबैक्टीरिया हो सकते हैं, जिनका पता नहीं चल पाया है और इसलिए, यह अध्ययन शोधकर्ताओं को सायनोबैक्टीरिया की खोज, पहचान और संरक्षण में मदद करने के लिए प्रेरित करने का काम करेगा।

पिछले कुछ वर्षों में डॉ. प्रशांत सिंह के शोध समूह ने दुनिया के विभिन्न हिस्सों से सायनोबैक्टीरिया की कई नई प्रजातियों का वर्णन किया है। शोध समूह का उद्देश्य अधिक शोधकर्ताओं को जैव विविधता के संरक्षण की दिशा में काम करने के लिए प्रोत्साहित करना है, जिसे वैश्विक जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से व्यापक रूप से खतरा है। शोध दल में अनिकेत सराफ (आरजे कॉलेज, मुंबई), नरेश कुमार (पीएचडी छात्र, बीएचयू) और आरुष सिंह, उत्कर्ष तालुकदार और नीरज कोहर (एमएससी, वनस्पति विज्ञान, बीएचयू) भी शामिल थे।

इस कार्य को विज्ञान एवं इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार की कोर रिसर्च ग्रांट और बीएचयू इंस्टीट्यूशन ऑफ एमिनेंस स्कीम के तहत मिले अनुसंधान अनुदान द्वारा वित्त पोषित किया गया था। यह अध्ययन वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित शोध पत्रिका माइक्रोबायोलॉजी लेटर्स में प्रकाशित हुआ है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *