BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 05 मई 2025 02:58 PM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. हरियाणा के ‘आप’ प्रभारी ने पानी के मुद्दे पर पंजाब सरकार की गलती मानी
  2. ‘राफेल से नींबू-मिर्च कब हटेगा’, अजय राय का केंद्र सरकार पर तंज
  3. केरल: सांसद प्रियंका गांधी ने वन विभाग को एंबुलेंस की सौंपी चाबियां
  4. पाकिस्तान में दहशत का माहौल, पीओके में लोगों से कहा – दो महीने का राशन जमा करके रखें
  5. पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ का यूट्यूब चैनल ब्लॉक, भारत की एक और डिजिटल स्ट्राइक
  6. राहुल गांधी के दबाव में सरकार ने जातिगत जनगणना का फैसला लिया : कांग्रेस
  7. नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया-राहुल गांधी को नोटिस
  8. सीएम हेमंत ने रिटायर आईपीएस को अवैध रूप से डीजीपी के पद पर रखा है : बाबूलाल मरांडी
  9. विझिनजाम बंदरगाह का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, मंच पर दिखे थरूर, प्रधानमंत्री बोले- इस कार्यक्रम से कई लोगों की उड़ेगी नींद
  10. आईपीएल 2025 : एमआई ने ‘तीसरी सबसे बड़ी जीत’ दर्ज कर 17वीं बार बनाया ‘क्लीन स्वीप’ का रिकॉर्ड
  11. खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर जारी किया भड़काऊ बयान
  12. पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर फिर की फायरिंग, अलर्ट सेना ने दिया तगड़ा जवाब
  13. अमेरिकी रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह से की बात, आत्मरक्षा के भारत के अधिकार का किया समर्थन
  14. चुनाव आयोग की तीन नई पहल से सुगम मतदान में मिलेगी मदद
  15. पानी प्रकृति का उपहार है, इस पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण : सीएम नायब सिंह सैनी

मोबाइल के कैमरे बनाने वाली फैक्ट्री में ब्लास्ट, दो श्रमिक घायल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 16 जून 2023, 11:39 AM IST
मोबाइल के कैमरे बनाने वाली फैक्ट्री में ब्लास्ट, दो श्रमिक घायल
Read Time:2 Minute, 11 Second

मोबाइल के कैमरे बनाने वाली फैक्ट्री में ब्लास्ट, दो श्रमिक घायल

ग्रेटर नोएडा में मोबाइल का कैमरा बनाने वाली एक कंपनी के फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया जिसमें 2 श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। दोनों श्रमिक फैक्ट्री में कार्य करने के दौरान ओवन में कैमरे की टेस्टिंग कर रहे थे। तभी एक ओवन का गेट खुला रह गया। गेट पूरी तरह से बंद नहीं होने की वजह से अधिक गर्म होने पर तेज आवाज में ब्लास्ट हुआ।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक वन कोतवाली क्षेत्र स्थित क्यूटेक फैक्ट्री में बुधवार को ओवन फटने से ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में दो श्रमिक हरीश और चंद्र प्रकाश घायल हो गए।

क्यूटेक चीन की फैक्ट्री है। इसमें ओप्पो और वीवो के मोबाइल के कैमरे बनाए जाते हैं। कैमरे बनने के बाद उनको ओवन में रखकर टेस्टिंग की जाती है कि कैमरे अधिकतम कितनी गर्मी बर्दाश्त कर सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री में करीब 100 से अधिक ओवन लगे हुए हैं। दोनों श्रमिक फैक्ट्री में कार्य करने के दौरान ओवन में कैमरे की टेस्टिंग कर रहे थे तभी एक ओवन का गेट खुला रह गया। गेट पूरी तरह से बंद नहीं होने की वजह से अधिक गर्म होने पर तेज आवाज में ब्लास्ट हुआ और दोनों श्रमिक उसकी चपेट में आ गए।

घायल अवस्था में दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *