BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 03 मई 2025 09:30 PM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पाकिस्तान में दहशत का माहौल, पीओके में लोगों से कहा – दो महीने का राशन जमा करके रखें
  2. पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ का यूट्यूब चैनल ब्लॉक, भारत की एक और डिजिटल स्ट्राइक
  3. राहुल गांधी के दबाव में सरकार ने जातिगत जनगणना का फैसला लिया : कांग्रेस
  4. नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया-राहुल गांधी को नोटिस
  5. सीएम हेमंत ने रिटायर आईपीएस को अवैध रूप से डीजीपी के पद पर रखा है : बाबूलाल मरांडी
  6. विझिनजाम बंदरगाह का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, मंच पर दिखे थरूर, प्रधानमंत्री बोले- इस कार्यक्रम से कई लोगों की उड़ेगी नींद
  7. आईपीएल 2025 : एमआई ने ‘तीसरी सबसे बड़ी जीत’ दर्ज कर 17वीं बार बनाया ‘क्लीन स्वीप’ का रिकॉर्ड
  8. खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर जारी किया भड़काऊ बयान
  9. पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर फिर की फायरिंग, अलर्ट सेना ने दिया तगड़ा जवाब
  10. अमेरिकी रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह से की बात, आत्मरक्षा के भारत के अधिकार का किया समर्थन
  11. चुनाव आयोग की तीन नई पहल से सुगम मतदान में मिलेगी मदद
  12. पानी प्रकृति का उपहार है, इस पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण : सीएम नायब सिंह सैनी
  13. यूपी की चुनौतियों को सीएम योगी ने किया स्वीकार, नतीजा सबके सामने : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  14. ‘मामले की गंभीरता को समझें’, सुप्रीम कोर्ट का पहलगाम हमले को लेकर दाखिल याचिका की सुनवाई से इनकार
  15. भारत ने पाकिस्तानी उड़ानों के लिए बंद किया हवाई मार्ग, 23 मई तक लागू रहेगा प्रतिबंध

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने डेंगू के खिलाफ जन-जागरण महाअभियान शुरू किया

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 07 सितंबर 2020, 4:05 PM IST
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने डेंगू के खिलाफ जन-जागरण महाअभियान शुरू किया
Read Time:4 Minute, 38 Second

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने डेंगू के खिलाफ जन-जागरण महाअभियान शुरू किया

नई दिल्ली, 7 सितम्बर (बीएनटी न्यूज़)| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार सुबह 10 बजे अपने आवास पर साफ-सफाई करके डेंगू के खिलाफ ”10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट” महाअभियान की शुरूआत की। यह डेंगू के खिलाफ लड़ाई से जुड़ा एक तरह का जन जागरण अभियान है। दिल्ली सरकार के सभी मंत्रियों और कई विधायकों ने भी अपने आवास पर साफ-सफाई करके इस अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने भी अपने निवास पर इकट्ठा हुए साफ पानी को बदल कर डेंगू के खिलाफ अगले 10 हफ्ते तक चलने वाले महा अभियान की शुरूआत की।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, पिछले साल दिल्ली के दो करोड़ लोगों ने मिल कर डेंगू को हरा कर दिखाया था। इस बार भी हमें मिल कर डेंगू को हराना है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों, आरब्डल्यूए समेत दिल्ली में रहने वाले सभी लोगों से ”10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की।

केजरीवाल ने कहा, अक्सर हमको लगता है कि हमारे घर में तो एक भी जगह ऐसी नहीं है, जहां पानी रूका रहे, पर अगर 10 मिनट लगाकर ठीक से देखेंगे, तो कहीं न कहीं रूका पानी निकल ही आता है। इसीलिए अपने परिवार को डेंगू से बचा कर रखने के लिए ”10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट” अभियान में शामिल होना जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने कहा, पिछले साल दिल्ली के 2 करोड़ लोगों ने मिल कर डेंगू को हराकर दिखाया था। आइए, आज से डेंगू के खिलाफ अगले 10 हफ्ते चलने वाली लड़ाई हम फिर से शुरू करें। सुबह 10 बजे मैं अपने घर पर चेक करूंगा कि कहीं पानी जमा तो नहीं है। आप भी जरूर करना। हमें इस बार भी मिल कर डेंगू को हराना है।

अरविंद केजरीवाल ने रविवार को डेंगू से निपटने और रोकथाम के लिए ”10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट” अभियान की शुरूआत करते हुए अपने आवास पर उन जगहों की जांच की, जहां साफ पानी जमा हो सकता है। घर के जिन गमलों में पानी था, उसे साफ किया। बीते साल लगभग 1400-1500 डेंगू के केस हुए थे, जबकि कुछ साल पहले तक दिल्ली में 14-15 हजार केस हुआ करते थे।

डेंगू के खिलाफ यह पहला रविवार है, अगले 10 रविवार तक हर रविवार को 10 बजे, 10 मिनट अपने अपने घर में जांच करने का यह अभियान जारी रहेगा। जहां-जहां साफ पानी इकट्ठा है, उसको उड़ेल दीजिए और उसकी जगह दूसरा साफ पानी भर दीजिए।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ ही दिल्ली सरकार के मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों ने भी ’10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट’ अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। मंत्रियों और विधायकों ने सुबह 10 बजे अपने आवास में जमा पानी की जांच की और उसकी सफाई की।

दिल्ली सरकार की तरफ से दिल्ली में रहने वाले सभी लोगों को अपने दस दोस्तों व रिश्तेदारों को फोन करने के लिए कहा जाएगा, ताकि वो इस अभियान का हिस्सा बनकर इसे सफल बनाने में मदद कर सकें। आरडब्ल्यूए को भी इस अभियान में आमंत्रित किया जाएगा। सेलिब्रिटी और सोशल मीडिया पर प्रभाव रखने वाले लोगों को भी इस अभियान का हिस्सा बनाया जाएगा। दिल्ली सरकार के स्कूलों में पढ़ने वाले सभी बच्चों को इस अभियान में शामिल किया जाएगा, इससे संबंधित उन्हें होमवर्क दिया जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *