BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 12:43 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 06 मई 2023, 5:21 PM IST
केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती
Read Time:2 Minute, 3 Second

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी को वायरल निमोनिया के चलते शुक्रवार को बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व सीएम का बेंगलुरु में गले के कैंसर का भी इलाज चल रहा है। पूर्व सीएम के बेटे चांडी ओमन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह जानकारी पोस्ट की और सभी से उनके (पिता के) स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करने को कहा है।

फरवरी से पूर्व मुख्यमंत्री का बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। साल 2019 से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही है, जर्मनी के एक अस्पताल में गले की बीमारी के लिए उनकी लेजर सर्जरी हुई थी।

उनका पिछले साल बेंगलुरु के एक मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल में इलाज चल रहा था, लेकिन 1 जनवरी को तिरुवनंतपुरम लौट आए थे। उन्हें कुछ दिनों के बाद इलाज के लिए वापस बेंगलुरु पहुंचना था, लेकिन वे नहीं गए, जिससे अटकलों और भ्रम की स्थिति पैदा हो गई।

उनके छोटे भाई और 41 अन्य लोगों ने ओमन चांडी के स्वास्थ्य के बारे में चिंता व्यक्त करते हुए केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को पत्र लिखा। उसके बाद चीजें आगे बढ़ने लगीं और जनवरी में सरकारी चिकित्सा पेशेवरों की एक विशेष टीम गठित की गई। सलाह पर उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया तो पता चला कि वह निमोनिया से पीड़ित हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *