BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 21 अप्रैल 2025 07:13 PM
  • 36.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  2. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  3. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  4. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  5. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  6. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  7. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  8. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  9. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला
  10. भारत पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, एयरपोर्ट पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
  11. अहमदाबाद में खुद को वक्फ ट्रस्टी बताकर किराया वसूली का पर्दाफाश, पांच लोग गिरफ्तार
  12. आईपीएल 2025 : रोहित व सूर्या की शानदार बल्लेबाजी, मुंबई ने सीएसके को नौ विकेट से हराया
  13. आईपीएल 2025 : आरसीबी से हार के बाद पोंटिंग ने कहा, हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की
  14. एनडीए से अलग होने पर पशुपति कुमार पारस बोले, ‘लोकसभा चुनाव में हमारे सांसदों का टिकट कटा, तो बहुत बुरा लगा था’
  15. भाजपा की पूरी सरकार ही प्रोपेगेंडा पर चल रही : अखिलेश यादव

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी की हालत ‘स्थिर’, आईसीयू से किया गया शिफ्ट

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 06 जून 2023, 10:05 AM IST
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी की हालत ‘स्थिर’, आईसीयू से किया गया शिफ्ट
Read Time:2 Minute, 10 Second

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी की हालत ‘स्थिर’, आईसीयू से किया गया शिफ्ट

लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे मनोहर जी. जोशी की हालत स्थिर है, उन्हें अब आईसीयू से दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। पीडी हिंदुजा अस्पताल ने यहां सोमवार को यह जानकारी दी। 86 वर्षीय जोशी को ब्रेन हेमरेज के बाद 22 मई को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था। उनकी हालत ने पिछले कुछ हफ्तों से राजनीतिक हलकों में भारी चिंता पैदा कर दी थी।

अस्पताल के एक बुलेटिन में कहा गया है, उन्हें आईसीयू से बाहर कर दिया गया है और उनका स्वास्थ्य फिलहाल स्थिर है। हालांकि, वह अर्धचेतन अवस्था में हैं। विशेषज्ञों की हमारी टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है।

शिवसेना-यूबीटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उनकी पत्नी रश्मि और परिवार के अन्य सदस्य जोशी से दो बार अस्पताल जाकर उनका हालचाल पूछ चुके हैं।

शिवसेना के जोशी राज्य के पहले गैर-कांग्रेसी सीएम बने, जब पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन में सत्ता हासिल की और चार साल (1995-1999) तक शासन किया, जिसके बाद नारायण राणे को सीएम नामित किया गया।

बाद में जोशी भारी उद्योग के कैबिनेट मंत्री के रूप में केंद्र में चले गए और बाद में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल के दौरान लोकसभा के अध्यक्ष (2002-2004) के रूप में चुने गए थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *