BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 08 मई 2025 05:45 AM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने 1971 के बाद पहली बार पाकिस्तान में दागी मिसाइलें
  2. ब्लैकआउट: दिल्ली से लेकर दूसरे राज्यों तक, ऐसी दिखी भारत की तैयारियों की झलक
  3. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे
  4. ‘कांग्रेस ने मुस्लिमों को धोखा दिया, देश के हक में है वक्फ संशोधन कानून’, रांची में बोले मौलाना साजिद रशीदी
  5. ऑपरेशन सिंदूर : एनएसए अजीत डोभाल ने अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई देशों को सैन्य कार्रवाई की जानकारी दी
  6. घरेलू विमानन कंपनियों की फ्रेश ट्रैवल एडवाइजरी जारी, 10 मई तक कुछ फ्लाइट्स रद्द
  7. राष्ट्रपति मुर्मू से मिले पीएम मोदी, ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ की दी जानकारी
  8. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी ने यूरोप दौरा किया रद्द
  9. ऑपरेशन सिंदूर : जिस जगह हुई थी कसाब और हेडली की ट्रेनिंग, भारतीय सेना ने उन्हें मिट्टी में मिला दिया
  10. भारत की अंतरिक्ष यात्रा प्रतिस्पर्धा नहीं, ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ पर आधारित : पीएम मोदी
  11. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद केंद्र सरकार ने 8 मई को बुलाई सर्वदलीय बैठक
  12. ऑपरेशन सिंदूर : पीएम मोदी ने कैबिनेट बैठक में सेना की तारीफ की, बताया- ‘गर्व का पल’
  13. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ : भारत की एयर स्ट्राइक में मारे गए 70 से अधिक आतंकी
  14. ऑपरेशन सिंदूर : कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने पाकिस्तान को सबूत के साथ दिखाई औकात
  15. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद सीएम उमर अब्दुल्ला ने की अधिकारियों के साथ बैठक, कहा- एकजुट और मजबूत रहें

झारखंड में डेंगू और चिकनगुनिया का बढ़ रहा प्रकोप, अब तक 500 से ज्यादा मरीज मिले

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 16 अक्टूबर 2022, 3:01 PM IST
झारखंड में डेंगू और चिकनगुनिया का बढ़ रहा प्रकोप, अब तक 500 से ज्यादा मरीज मिले
Read Time:2 Minute, 52 Second

झारखंड में डेंगू और चिकनगुनिया का बढ़ रहा प्रकोप, अब तक 500 से ज्यादा मरीज मिले

रांची, 16 अक्टूबर (बीएनटी न्यूज़)| झारखंड में डेंगू और चिकनगुनिया का बढ़ता प्रकोप डराने लगा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब तक इन दोनों बीमारियों के 500 से ज्यादा मरीज मिले हैं। इसे लेकर विभाग ने अलर्ट जारी किया है। राज्य मुख्यालय ने सभी जिलों के सिविल सर्जन को पत्र लिखकर डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया के मामलों पर नजर रखने और सभी सरकारी अस्पतालों में इन बीमारियों के इलाज के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। राज्य के सबसे बड़े हॉस्पिटल रिम्स में फिलहाल डेंगू के 15 मरीज भर्ती हैं, जिनका इलाज आइसोलेशन वार्ड में किया जा रहा है।

डेंगू के सबसे ज्यादा मरीज रांची में पाये गये हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सितंबर महीने में रांची में डेंगू के लिए 529 सैंपल की जांच की गई। इनमें से 71 प़ॉजिटिव केस पाये गये। चिकनगुनिया के भी इतने ही सैंपल की जांच में 98 लोग इससे पीड़ित पाये गये। पूरे राज्य की बात करें तो इस महीने कुल 1092 सैंपल की जांच में 141 लोग डेंगू और 182 लोग चिकनगुनिया से पीड़ित पाये गये।

इधर रांची के नगर निगम ने शहर के तीन वाडरें मे डेंगू के लार्वा की जांच के लिए सैंपल सर्वे किया। वार्ड नंबर 51,52 और 53 के घरों से जुटाये गये सैंपल में कुल 552 घरों में डेंगू के लार्वा पाये गये। इस रिपोर्ट के आधार पर रांची की मेयर आशा लकड़ा ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया है कि निगम क्षेत्र में युद्ध स्तर पर कोल्ड फॉगिंग शुरू करायें। इसके साथ ही नालियों और जलजमाव वाले क्षेत्रों में हैंड स्प्रे का भी निर्देश दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने सभी सिविल सर्जन को भेजे गये निर्देश में कहा है कि इन बीमारियों के सैंपल जांच से लेकर इलाज तक की व्यवस्था पर निगरानी रखें।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *