BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 15 मई 2025 02:10 AM
  • 35.87°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम को नहीं मिली अनुमति, कांग्रेस ने पुनर्विचार का किया आग्रह
  2. सरकार जब देशहित में कदम उठाएगी, विपक्ष उनका साथ देगा : कृष्णा अल्लावारु
  3. आदमपुर एयरबेस जाकर प्रधानमंत्री ने पाकिस्‍तान को किया बेनकाब : हुसैन दलवई
  4. दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक से सम्मानित किया गया
  5. पाकिस्तान का समर्थन करने वाले तुर्किये का गाजियाबाद के फल व्यापारियों ने किया बहिष्कार
  6. पाकिस्तान ने अपने साथी देशों के साथ मिलकर भारत के खिलाफ कैसे किया फेक न्यूज का प्रसार, ‘डिसइंफो लैब’ ने किया खुलासा
  7. एस जयशंकर की ऑस्ट्रियाई विदेश मंत्री से फोन पर बात, आतंकवाद के मुद्दे पर हुई चर्चा
  8. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  9. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  10. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  11. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  12. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  13. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  14. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  15. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई

विश्व स्तर पर सबसे बड़ा टीकाकरण कार्यक्रम संचालित कर रहा भारत: मंडाविया

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 08 फ़रवरी 2022, 11:27 AM IST
विश्व स्तर पर सबसे बड़ा टीकाकरण कार्यक्रम संचालित कर रहा भारत: मंडाविया
Read Time:5 Minute, 13 Second

विश्व स्तर पर सबसे बड़ा टीकाकरण कार्यक्रम संचालित कर रहा भारत: मंडाविया

नई दिल्ली, 8 फ़रवरी (बीएनटी न्यूज़)| भारत विश्व स्तर पर सबसे बड़ा टीकाकरण कार्यक्रम संचालित कर रहा है, जिसमें सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम (यूआईपी) के तहत हर साल 3 करोड़ से अधिक गर्भवती महिलाओं और 2.6 करोड़ बच्चों को कवर किया जाता है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सोमवार को वर्चुअल माध्यम के जरिए गहन मिशन इंद्रधनुष (आईएमआई) 4.0 की शुरूआत करते हुए यह बात कही।

मिशन के तीन राउंड (दौर) होंगे और यह देश के 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 416 जिलों (आजादी का अमृत महोत्सव के लिए चिन्हित 75 जिलों सहित) में संचालित किया जाएगा। इसके पहले राउंड (फरवरी- अप्रैल 2022) में 11 राज्य आईएमआई 4.0 को संचालित करेंगे। इन राज्यों में असम, उत्तराखंड, गुजरात, जम्मू और कश्मीर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, राजस्थान, सिक्किम, त्रिपुरा व छत्तीसगढ़ शामिल हैं।

वहीं, अन्य 22 राज्य अप्रैल से मई 2022 तक राउंड संचालित करेंगे। इन राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, बिहार, पुडुचेरी, दिल्ली, पंजाब, गोवा, तमिलनाडु, हरियाणा, तेलंगाना, झारखंड, दादरा और नगर हवेली व दमन और दीव, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, केरल, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश व अंडमान और निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं।

मंडाविया ने कहा, नवजातों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को बीमारियों व मृत्यु दर से बचाने के लिए टीके सबसे प्रभावी, सस्ती और सुरक्षित विधियों में से एक हैं। पूर्ण टीकाकरण कवरेज बढ़ाने के उद्देश्य से माननीय प्रधानमंत्री ने कम टीकाकरण कवरेज, उच्च जोखिम वाले और दुर्गम क्षेत्रों में आंशिक व बिना टीकाकरण वाली गर्भवती महिलाओं व बच्चों को कवर करने और उन्हें टीकों के जरिए बचाव योग्य बीमारियों से सुरक्षा प्रदान के लिए दिसंबर, 2014 में मिशन इंद्रधनुष की शुरूआत की थी।

मिशन इंद्रधनुष के तहत सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम (यूआईपी) के अंतर्गत सभी टीके राष्ट्रीय टीकाकरण अनुसूची के अनुरूप प्रदान किए जाते हैं। इसके अलावा मिशन इंद्रधनुष को ग्राम स्वराज अभियान (541 जिलों के 16,850 गांवों) और विस्तारित ग्राम स्वराज अभियान (112 आकांक्षी जिलों के 48,929 गांवों) के तहत प्रमुख योजनाओं में से एक के रूप में भी चिह्न्ति किया गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने वर्चुअल माध्यम के जरिए आईएमआई 4.0 पोर्टल, आईएमआई 4.0 के लिए परिचालन दिशानिर्देश, शहरी क्षेत्रों में टीकाकरण को मजबूत करना- कार्रवाई के लिए एक ढांचा, शहरी टीकाकरण पर महिला आरोग्य समिति और अभियान के तहत जागरूकता सामग्री/आईईसी के लिए एक पुस्तिका को लॉन्च किया।

इस दौरान मंत्री मंडाविया ने कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत की इस उपलब्धि को स्वीकार किया गया और इसकी सराहना की गई है। उन्होंने देश में सार्वभौमिक टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सबका प्रयास और जन लोक भागीदारी की जरूरत पर जोर दिया। मंत्री ने कहा, केवल केंद्र, राज्यों और लाभार्थियों के सामूहिक व सहयोगात्मक प्रयासों से ही हम देश में पूर्ण टीकाकरण कवरेज के लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्षम हो पाएंगे।

उन्होंने राज्यों से जिला प्रशासन, पंचायतों और शहरी स्थानीय निकायों के साथ समन्वय बनाते हुए विभिन्न स्तरों पर समग्र रूप से काम करने का अनुरोध किया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *