
मेडिकल डिवाइस पार्क और ट्राइसिटी के लिए हुई इन्वेस्टर समिट
नई दिल्ली, 03 नवंबर (बीएनटी न्यूज़)| उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी के नेतृत्व में मेडिकल डिवाइस पार्क और टॉय सिटी के प्रमोशन को लेकर आयोजित हुई इन्वेस्टर समिट। इस समिट में टॉय मैन्युफैक्च र एसोसिएशन के लोगो के साथ मेडिकल डिवाइस उद्योग से जुड़े लोगो ने भाग लिया। इस आयोजन के बाद अब आने वाले दिनों में इन दोनो योजनाओं के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद विदेशों में जाकर रोड शो करेंगे।
भारत अभी तक मेडिकल डिवाइस को लेकर करीब 70 प्रतिशत सामान को विदेशों से आयात करता है। इसके साथ ही करीब 90 प्रतिशत टॉय से जुड़ा हुआ सामान विदेशों से आयात किया जाता है। इसीलिए इस समिट में योजनाओं को इन्वेस्टर फ्रेंडली बनाने के लिए इन्वेस्टर और अलॉटी से की बातचीत की गई। आत्मनिर्भर भारत और मेड इन इंडिया को प्रमोट कर रही इन योजनाओं को जमकर प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
मंत्री नंद गोपाल नंदी के मुताबिक यूपी की 1 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने की दिशा में ये योजनाएं काम आगे बढ़ा रही हैं। दिल्ली में हुई समिट में भारत सरकार के अधिकारी, यूपी सरकार के अधिकारी और मंत्री मौजूद थे। इन्वेस्टर समिट में यमुना प्राधिकरण ने उद्यमियों को अपनी ओर आकर्षित किया और मंत्री ने सभी को भयमुक्त औद्योगिक गतिविधियों का विश्वास दिलाया है।
दरअसल यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने मेडिकल डिवाइस पार्क और टॉय पार्क के लिए बड़े निदेशकों को आकर्षित करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम मेडिकल डिवाइस पार्क प्रोजेक्ट के संबंध में इन्वेस्टर सम्मिट का आयोजन किया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी, औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी के साथ-साथ भारत सरकार के औषधि मंत्रालय के संयुक्त सचिव एंड युवराज, फार्मा सलाहकार डॉ जीएन सिंह, प्रमुख सचिव खाद एवं रसद विभाग श्रीमती अनीता सिंह मौजूद रहे।
मेडिकल डिवाइस पार्क 350 एकड़ में बसाया जाएगा। इसके साथ ही मेडिकल डिवाइस के पहले चरण में 37 अलॉटमेंट कर दिए गए हैं। दूसरे चरण के लिए इन्वेस्टर्स को इनवाइट किया जा रहा है। जिसके चलते लगातार इन्वेस्टर्स को इनवाइट भी किया जा रहा है ना सिर्फ देश से बल्कि विदेशों से भी। ताकि सरकार को ज्यादा से ज्यादा राजस्व मिले वही आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ा भी जाए।
टॉय पार्क के संबंध में भी निवेशकों को जानकारी दी गई। यह पार्क सेक्टर 33 में बनने जा रहा है। यहां बताया कि खिलौना उत्पाद का मार्केट 7 लाख करोड़ का है, जिसमें भारत की हिस्सेदारी अन्य देशों की अपेक्षा कम है। 2014 में खिलौना उद्योग में भारत की भागीदारी 774 करोड़ की जो वर्ष 2023 में 33 गुना बढ़कर 2587 करोड़ हो गई। यीडा सिटी टॉय पार्क को देश में सबसे अधिक उत्पादन करने वाले के रूप में देखा जा रहा है। यहां पर 1000 वर्ग मीटर से लेकर 10000 वर्ग मीटर तक के कुल 136 भूखंड है। जिससे कि 406 करोड़ का निवेश आएगा और करीब 6000 लोगों को रोजगार मिलेंगे। खिलौना उद्योग को बढ़ावा देने में सरकार की अहम भूमिका है।