BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 09:36 PM
  • 31.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पहलगाम आतंकी हमला : पीएम मोदी बोले, ‘आतंकियों का एजेंडा सफल नहीं होगा’
  2. राष्ट्रपति मुर्मू ने पहलगाम हमले की निंदा की, बताया ‘दर्दनाक और अमानवीय’ कृत्य
  3. जम्‍मू-कश्‍मीर : पहलगाम आतंकी हमले में एक पर्यटक की मौत, 12 घायल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘स्तब्ध हूं’
  4. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  5. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  6. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  7. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  8. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  9. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  10. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  11. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  12. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  13. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  14. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  15. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

मॉडर्ना को भारत में चौथी वैक्सीन के तौर पर मिली मंजूरी, अगली पंक्ति में फाइजर का नाम

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 30 जून 2021, 6:55 PM IST
मॉडर्ना को भारत में चौथी वैक्सीन के तौर पर मिली मंजूरी, अगली पंक्ति में फाइजर का नाम
Read Time:4 Minute, 6 Second

मॉडर्ना को भारत में चौथी वैक्सीन के तौर पर मिली मंजूरी, अगली पंक्ति में फाइजर का नाम

नई दिल्ली, 30 जून (बीएनटी न्यूज़)| केंद्र ने मंगलवार को मॉडर्ना कोविड -19 वैक्सीन को भारतीय बाजार में उतारने को लेकर अपनी मंजूरी दे दी है और इसके साथ ही अब फाइजर वैक्सीन अगली पंक्ति में है। कोरोना को हराने के लिए देश को मॉडर्ना के तौर पर अब चौथी वैक्सीन मिलने जा रही है। इससे पहले सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड, भारत बायोटेक की कोवैक्सीन और रूस की स्पूतनिक वी को भारत में लोगों को दिए जाने के लिए मंजूरी मिल चुकी है। वहीं अब मंगलवार को मॉडर्ना के टीके को भी मंजूरी दे दी गई। यही नहीं जल्दी ही भारत को फाइजर का टीका भी मिल सकता है।

नीति आयोग के सदस्य वी. के. पॉल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा करते हुए कहा कि मॉडर्ना को नई दवा के तौर पर अनुमति दी गई है, जो पहली अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित कोविड वैक्सीन है।

पॉल ने हालांकि स्पष्ट किया कि नई दवा की अनुमति आपातकालीन उपयोग के लिए है और मॉडर्ना दो खुराक के साथ दी जाएगी।

उन्होने कहा, हमारे पास अभी कोवैक्सिन, कोविशील्ड, स्पूतनिक-वी और मॉडर्ना वैक्सीन उपलब्ध हैं। जल्दी ही हम फाइजर से भी टीके के लिए डील फाइनल कर लेंगे।

इसके अलावा डीसीजीआई ने मुंबई स्थित दवा कंपनी कंपनी सिप्ला को भारत में मॉडर्ना वैक्सीन के आयात की मंजूरी दे दी है। सिप्ला ने एक दिन पहले ही अमेरिकी वैक्सीन के भारत में आयात और उसकी मार्केटिंग की अनुमति मांगी थी।

इसके अलावा गर्भवती महिलाओं पर टीके के असर को लेकर भी उन्होंने भ्रम को दूर किया।

अधिक से अधिक लोगों को जल्द से जल्द टीका लगाने के लिए भारत के त्वरित टीकाकरण अभियान के बीच मॉडर्ना वैक्सीन का प्रवेश एक महत्वपूर्ण कदम है। महामारी की संभावित तीसरी लहर की आशंकाओं को दूर करने के अलावा, नई दवा निस्संदेह आपूर्ति बाधाओं को बेहतर बनाने में मदद करेगी।

बता दें कि मॉडर्ना की वैक्सीन मैसेंजर आरएनए पर निर्भर करती है, जो कोशिकाओं को कोरोना वायरस के खिलाफ इम्यूनिटी तैयार करने के लिए प्रोग्राम करते हैं। इस वैक्सीन को लेकर किए गए क्लिनिकल परीक्षण के परिणाम बताते हैं कि ये वैक्सीन कोरोना संक्रमण के लक्षणों वाले मामलों के खिलाफ 90 फीसदी से ज्यादा कारगर है।

इससे पहले दिन में जॉनसन एंड जॉनसन ने कहा था कि वह देश में अपने सिंगल-शॉट कोविड-19 वैक्सीन के वितरण में तेजी लाने के तरीकों का पता लगाने के लिए भारत सरकार के साथ बातचीत कर रही है।

पिछले 24 घंटों में भारत ने 52,76,457 लोगों को वैक्सीन की खुराक दी है, जिसके बाद अब तक कुल 31.90 करोड़ (32,90,29,510) वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *