BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 13 मई 2025 11:41 AM
  • 37.81°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. 17 मई से फिर शुरू होगा आईपीएल, फाइनल 3 जून को
  2. डीजीएमओ हॉटलाइन वार्ताः पाकिस्तान बोला एक भी गोली नहीं चलाएंगे, शत्रुतापूर्ण कार्रवाई नहीं करेंगे
  3. भारत-पाकिस्तान के डीजीएमओ ने की हॉट लाइन पर बात
  4. भारत-पाक तनाव पर ट्रंप ने कहा, ‘हमने परमाणु संघर्ष को रोका, नहीं तो लाखों लोग मारे जाते’
  5. ‘पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे थे आतंक के आका, भारत ने एक झटके में खत्म कर दिया’
  6. ऑपरेशन सिंदूर : प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे
  7. सुंदर कांड की चौपाई ‘भय बिनु होय ना प्रीति’ सुना एयर मार्शल ने पाकिस्तान को दी नसीहत
  8. जरूरत पड़ने पर हर मिशन के लिए तैयार, भर चुका था उनके पाप का घड़ा : भारतीय सेना
  9. विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, कहा- जीवन भर याद रहेगी इस प्रारूप से मिली सीख
  10. आतंकी हाफिज अब्दुर रऊफ को बताया ‘फैमिली मैन’, एक बार फिर हुआ पाकिस्तानी सेना का झूठ बेनकाब
  11. भारतीय सेना ने अदम्य साहस का परिचय दिया, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में हुआ राफेल का इस्तेमाल : संबित पात्रा
  12. डीजीएमओ की बातचीत से पहले पीएम मोदी की बैठक, सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद
  13. मणिपुर में दो महीने में लोकप्रिय सरकार बनेगी : भाजपा सांसद
  14. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पाकिस्तान के 35-40 सैनिक मारे गए : सेना
  15. पाकिस्तान को सीजफायर के लिए मजबूर करने में नौसेना की भी रही अहम भूमिका

यूरोप से अलग है भारत में फैल रहा मंकीपॉक्स स्ट्रेन: स्टडी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 30 जुलाई 2022, 2:18 PM IST
यूरोप से अलग है भारत में फैल रहा मंकीपॉक्स स्ट्रेन: स्टडी
Read Time:3 Minute, 41 Second

यूरोप से अलग है भारत में फैल रहा मंकीपॉक्स स्ट्रेन: स्टडी

नई दिल्ली, 30 जुलाई (बीएनटी न्यूज़)| भारतीय वैज्ञानिकों के एक दल ने पाया है कि देश में फैल रहा मंकीपॉक्स वायरस स्ट्रेन यूरोप के उस ‘सुपरस्प्रेडर’ स्ट्रेन से अलग है, जिससे इस बीमारी का वैश्विक प्रकोप हुआ है।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (आईसीएमआर-एनआईवी), पुणे की टीम ने केरल से मंकीपॉक्स के दो मामलों की जेनेटिक सीक्वेंसिंग (आनुवांशिक अनुक्रमण) की।

डेटा से पता चला कि देश में मौजूद वायरस स्ट्रेन ए.2 है, जो हाल ही में मध्य पूर्व से भारत में पहुंचा है। यह पहले थाईलैंड और अमेरिका में 2021 के प्रकोप के दौरान मौजूद था। हालांकि, यूरोप में सुपरस्प्रेडर घटनाओं का कारण बनने वाला स्ट्रेन बी.1 रहा है। इसलिए वैज्ञानिकों ने कहा है कि विदेशों में प्रकोप मचाने वाले स्ट्रेन से भारत में फैल रहा स्ट्रेन अलग है।

सीएसआईआर-इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी (आईजीआईबी) के वैज्ञानिक विनोद स्कारिया ने ट्वीट किया, “माना जाता है कि मंकीपॉक्स वायरस का वर्तमान निरंतर मानव से-मानव संचरण यूरोप में सुपरस्प्रेडर घटनाओं के माध्यम से हुआ है, जिसमें 16,000 से अधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं और यह अब 70 से अधिक देशों में फैल चुका है। यह बड़े पैमाने पर वायरस के बी.1 वंशावली के रूप में दर्शाया गया है और 2022 में जीनोम के लिए प्रमुख वंशावली को शामिल करता है।”

उन्होंने कहा कि ए.2 दुनिया भर में अधिकांश जीनोम के विपरीत है, जो बी.1 वंशावली से संबंधित हैं और भारत में देखा जाने वाला ए.2 क्लस्टर, ‘सुपरस्प्रेडर घटना का सूचक नहीं है’।

स्कारिया ने लिखा, “इसका मतलब है कि देश में मामले संभवत: यूरोपीय सुपरस्प्रेडर घटनाओं से जुड़े नहीं हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “हम मानव-मानव संचरण के एक अलग समूह को देख सकते हैं और संभवत: वर्षों से अपरिचित हो सकते हैं। अमेरिका से क्लस्टर में सबसे पहला नमूना वास्तव में 2021 से है, यह सुझाव देता है कि वायरस काफी समय से प्रचलन में है और यह यूरोपीय घटनाओं से पहले से ही है।”

उन्होंने देश में जीनोमिक निगरानी बढ़ाने का सुझाव दिया है, क्योंकि अधिक मामले सामने आ रहे हैं।

स्कारिया ने कहा, “सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों और संचार को इन नई अंतर्²ष्टि को ध्यान में रखना होगा। व्यापक परीक्षण और जागरूकता कई और मामलों को उजागर कर सकती है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *