BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 08:14 AM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 1 हजार से अधिक नये मामले दर्ज, मरीजों के लिए 25 समर्पित अस्पताल शुरू

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 20 अप्रैल 2023, 12:24 PM IST
महाराष्ट्र में कोविड-19 के 1 हजार से अधिक नये मामले दर्ज, मरीजों के लिए 25 समर्पित अस्पताल शुरू
Read Time:2 Minute, 54 Second

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 1 हजार से अधिक नये मामले दर्ज, मरीजों के लिए 25 समर्पित अस्पताल शुरू

देश के अलग-अलग हिस्सों में कोरोना वायरस के केसों में बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार जारी है। इसी बीच महाराष्ट्र में कोविड-19 के एक हजार से अधिक नये केस दर्ज किए गए हैं। मेडिकल एजुकेशन मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि कोविड-19 के 1,100 नए मामलों के साथ, महाराष्ट्र सरकार ने गंभीर मामलों के इलाज के लिए अन्य सभी व्यवस्थाओं के साथ मरीजों के लिए 25 समर्पित अस्पताल शुरू किए हैं।

कोविड-19 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए महाजन ने राज्य के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों के डीन के अलावा डॉ. अश्विनी जोशी, राजीव निवात्कर, डॉ. दिलीप म्हैसेकर, डॉ. अजय चंदनवाले, प्राचार्यों सहित अपने विभाग के शीर्ष अधिकारियों के साथ बातचीत की।

मंत्री ने आदेश दिया है कि मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में काम करने वाले सभी मेडिकल, पैरामेडिकल और सहायक कर्मचारी संक्रमण से बचने के लिए फेस मास्क पहनें। आदेश में यह भी कहा कि बड़े पैमाने पर लोग भी एहतियात के तौर पर बृहन्मुंबई नगर निगम के समान आदेशों का पालन जरूर करें।

मंत्री ने कहा, राज्य सरकार किसी भी स्थिति के लिए तैयार हैं। सरकार के पास 5,000 से अधिक कोविड बेड, 2,000 वेंटिलेटर, 62 लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन टैंक, 37 पीएसए प्लांट, 2,000 जंबो और 6,000 छोटे ऑक्सीजन सिलेंडर हैं।

इसके अलावा मंत्री ने कहा कि सभी मेडिकल कॉलेजों में प्रति दिन 30,000 से अधिक की क्षमता वाली परीक्षण सुविधाएं हैं। साथ ही सभी अस्पतालों को निर्देश दिया कि वे मरीजों, विशेष रूप से कमजोर समूहों, साथ ही टीकाकरण की व्यवस्था के लिए सभी आवश्यकताओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें।

महाराष्ट्र में 6,102 एक्टिव मामले हैं। राज्य में कोविड-19 के 1,100 नये मामले दर्ज किए गए हैं और चार लोगों की मौत हुई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *