BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 04:58 PM
  • 39.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 1 हजार से अधिक नए केस दर्ज, 9 लोगों की मौत

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 13 अप्रैल 2023, 12:25 PM IST
महाराष्ट्र में कोविड-19 के 1 हजार से अधिक नए केस दर्ज, 9 लोगों की मौत
Read Time:3 Minute, 22 Second

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 1 हजार से अधिक नए केस दर्ज, 9 लोगों की मौत

देश के अलग-अलग राज्यों में एक बार फिर कोरोना वायरस के केसों में बढ़ोतरी होती नजर आ रही है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, राज्य में बुधवार को कोविड-19 के 1,000 से अधिक नए केस दर्ज किए गए हैं और नौ लोगों की मौत हुई है। जिनमें मुंबई और पुणे सबसे ज्यादा प्रभावित रहे हैं। लगातार बढ़ते मामलों के कारण अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। राज्य में कोविड-19 के 1,115 नये केस दर्ज किए गए हैं, इसी के साथ एक्टिव केसों की संख्या 5,421 हो गई है। मुंबई में एक्टिव केसों की संख्या 1,577, ठाणे में 953, पुणे में 776 और नागपुर में 548 है। जबकि परहानी जिले में कोई मामला नहीं है।

कोरोना वायरस से हुईं कुल नौ मौतों में से पांच मुंबई सर्कल में हुई हैं। अधिकारियों ने कहा कि मुंबई सर्कल में संक्रमण की अधिकतम संख्या 590 भी दर्ज की गई है। इसके बाद पुणे सर्कल में 190, नागपुर सर्कल में 174, कोल्हापुर सर्कल में 50, अकोला सर्कल में 45, लातूर सर्कल में 37, नासिक सर्कल में 15 और औरंगाबाद सर्कल में 14 दर्ज की गई है।

मार्च 2020 में कोविड-19 महामारी की शुरुआत से राज्य में कुल संक्रमितों की कुल संख्या 81,52,291 हो गई है और अब तक कुल 1,48,470 मरीजों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने 24 दिसंबर 2022 से मुंबई, पुणे और नागपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर आने वाले यात्रियों की औचक जांच शुरू कर दी है।

अब तक, 40,250 यात्रियों पर आरटी-पीसीआर परीक्षण किए गए हैं, जिनमें से 67 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव यात्रियों में मुंबई के 15, पुणे के 12 और ठाणे, पालघर, औरंगाबाद, सांगली, अमरावती, सतारा और नागपुर के एक-एक यात्री शामिल हैं।

शेष में गुजरात से छह, उत्तर प्रदेश से पांच, केरल, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से तीन-तीन, तेलंगाना, राजस्थान और तमिलनाडु से दो-दो और दिल्ली, गोवा, असम, बिहार, तमिलनाडु, कर्नाटक और पंजाब से एक-एक शामिल हैं।

आशंका जताई जा रही है कि आने वालों हफ्तों में कोविड-19 के केसों में बढ़ोतरी हो सकती है। मुंबई और राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि वे स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *