BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 12 अप्रैल 2025 04:43 AM
  • 20.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  2. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  3. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  4. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  5. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  6. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  7. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  8. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत
  9. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने छोड़ी पार्टी, हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो में हुए शामिल
  10. सूरत : हैपी एक्सलेंसिया सोसाइटी में भीषण आग, कोई बड़ा नुकसान नहीं
  11. वाराणसी : ‘कई होंगे बेनकाब, सबका होगा हिसाब’, पीएम मोदी की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया बैनर
  12. मैं काशी का हूं और काशी मेरी है, पूरे पूर्वांचल के युवाओं को यहां के विकास का लाभ मिलता है : प्रधानमंत्री मोदी
  13. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  14. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  15. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया

मध्य प्रदेश में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस, भोपाल में स्कूल के घंटे घटाए गए

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 06 अप्रैल 2022, 6:04 PM IST
मध्य प्रदेश में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस, भोपाल में स्कूल के घंटे घटाए गए
Read Time:3 Minute, 7 Second

मध्य प्रदेश में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस, भोपाल में स्कूल के घंटे घटाए गए

भोपाल, 6 अप्रैल (बीएनटी न्यूज़)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सभी सरकारी और निजी स्कूल बुधवार से सुबह 7 से दोपहर 12 बजे के बीच कक्षाएं चलाएंगे। इस संबंध में मंगलवार को जिलाधिकारी की ओर से निर्देश जारी किया गया। राज्य की राजधानी में तापमान में लगातार वृद्धि को लेकर अभिभावकों की चिंताओं के बाद यह फैसला लिया गया है। अभिभावक या तो स्कूलों को बंद करने या समय में कमी करने की मांग कर रहे थे।

भोपाल जिला के कलेक्टर अविनाश लवानिया द्वारा जारी एक परिपत्र में कहा गया है, “इस समय तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे छात्रों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। भोपाल जिले के अंतर्गत संचालित सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में अध्ययन का समय प्रात: 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया जाएगा। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा।”

भोपाल और राज्य के कुछ अन्य हिस्सों में कई स्कूलों ने पहले ही राज्य में लू के कारण स्कूल का समय कम कर दिया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (एमडीआई) के अनुसार, भोपाल में मंगलवार को दिन का तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दो प्रमुख शहरों जबलपुर और ग्वालियर में भी मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। एकमात्र क्षेत्र जहां मंगलवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया था इंदौर (39.9) और पचमढ़ी (36.5)।

राज्य में सबसे अधिक तापमान खरगोन जिले में 44 डिग्री सेल्सियस, इसके बाद खंडवा में 43.5 डिग्री सेल्सियस और राजगढ़ में 43.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

राज्य के अधिकांश स्थानों पर मंगलवार को दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

छिंदवाड़ा, रीवा, सीधी, सागर, सतना, रतलाम, दमोह, खजुराहो, राजगढ़, खरगोन नौगांव और राज्य के कुछ और हिस्सों में लू का प्रकोप जारी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *