BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 01 जून 2025 07:02 PM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. देश के सीमावर्ती राज्यों में ‘ऑपरेशन शील्ड’ के तहत मॉक ड्रिल, ब्लैकआउट का भी अभ्यास
  2. थाईलैंड की ओपल सुचाता बनी मिस वर्ल्ड, टॉप-8 में जगह नहीं बना सकीं भारत की नंदिनी गुप्ता
  3. ‘सामना’ में छपने वाली बातों को ज्यादा तवज्जो देने की जरूरत नहीं : चंद्रशेखर बावनकुले
  4. रेवंत रेड्डी के पीओके वाले बयान को भाजपा प्रवक्ता ने बताया कॉमेडी
  5. दिल्ली सरकार के 100 दिन : मंत्रियों ने गिनाईं उपलब्धियां, विपक्ष पर साधा निशाना
  6. राहुल गांधी पाकिस्तान से चुनाव लड़ेंगे तो भारी मतों से जीतेंगे : आचार्य प्रमोद कृष्णम
  7. लैंड फॉर जॉब घोटाला : लालू प्रसाद यादव की याचिका खारिज, दिल्ली हाईकोर्ट से लगा झटका
  8. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ आतंकियों के खिलाफ जीत है : रेखा गुप्ता
  9. भारत में कोविड के मामले बढ़े, सरकार ने कहा- स्थिति पर नजर रखी जा रही है
  10. ‘सिंदूर‘ भारत के शौर्य का प्रतीक : नरेंद्र मोदी
  11. हमारा लक्ष्य 2030 तक भारत के तेल और गैस अन्वेषण क्षेत्र को 1 मिलियन वर्ग किलोमीटर तक बढ़ाना है : हरदीप सिंह पुरी
  12. हमें भी समाज और देश की सेवा के लिए समर्पित रहना चाहिए : पीएम मोदी
  13. इंदौर को मिलेगी मेट्रो, महिलाओं को सफर के लिए मिलेगा पहला मौका
  14. भोपाल में महिलाओं ने तिरंगा लहराकर किया प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत
  15. आईपीएल 2025: गुजरात टाइटंस को मुंबई इंडियंस ने 20 रन से हराया

मप्र में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दी गई 20 लाख लोगों को वैक्सीन और हुए अनेक कार्यक्रम

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 18 सितंबर 2021, 11:55 AM IST
मप्र में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दी गई 20 लाख लोगों को वैक्सीन और हुए अनेक कार्यक्रम
Read Time:3 Minute, 32 Second

मप्र में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दी गई 20 लाख लोगों को वैक्सीन और हुए अनेक कार्यक्रम

भोपाल, 18 सितंबर (बीएनटी न्यूज़)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर मध्य प्रदेश में कोरोना टीकाकरण महाअभियान-तीन का आयोजन किया गया, इस एक दिन में 20 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन का डोज दिया गया। वहीं भाजपा ने अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया। हनुमान चालीसा का पाठ किया या तो मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। कोरोना महामारी के खिलाफ जारी जंग में सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण हथियार वैक्सीन को माना गया है। इसके लिए राज्य में लगातार वैक्सीनेशन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिन के मौके पर भी टीकाकरण महाअभियान-तीन पूरे प्रदेश में आयोजित किया गया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को 26 सितंबर तक वैक्सीन की प्रथम डोज शत-प्रतिशत लगवाने के लिए टीकाकरण महाअभियान-तीन संचालित किया। प्रदेश में करीब 10 हजार बनाए गये वैक्सीनेशन केन्द्रों पर वैक्सीन डोज की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध करवाई गई। टीकाकरण के लिए प्रत्येक बूथ पर तैनात समाजसेवी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

मुख्यमंत्री चौहान ने राजधानी के सरोजनी नायडू शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में केयर इंडिया के सहयोग से स्थापित टीकाकरण केंद्र में उपस्थित जन-समुदाय को टीकाकरण के लिए प्रेरित करते हुए कहा है कि कोरोना वैक्सीनेशन के लिए मजबूरी के कारण जो दिव्यांग व्यक्ति या बुजुर्ग टीकाकरण केंद्र नहीं आ सकते, उन्हें घर जाकर टीका लगाने की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की जाए। कोरोना की तीसरी लहर का संकट अभी टला नहीं है। कई राज्यों में कोरोना के केस आ रहे हैं, अत: सतर्कता की आवश्यकता है। मास्क और दूरी बनाए रखने का पालन जरूरी है। दुनिया के सभी वैज्ञानिकों और डॉक्टरों का मत है कि कोरोना महामारी से बचने का सर्वश्रेष्ठ उपाय वैक्सीन की दोनों डोज हैं। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा हम सब को मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराई गई है।

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सभी जिलों में मोदी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर केंद्रित प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने शुभारंभ किया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *