BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 01 मई 2025 08:10 AM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत ने पाकिस्तानी उड़ानों के लिए बंद किया हवाई मार्ग, 23 मई तक लागू रहेगा प्रतिबंध
  2. जातिगत जनगणना के फैसले पर तेजस्वी यादव बोले, ‘हमारे पुरखों, लालू यादव और समाजवाद की हुई जीत ‘
  3. जातिगत जनगणना पर केंद्रीय कैबिनेट के फैसले पर विपक्ष ने जताई खुशी, बताया एकता की जीत
  4. जात‍िगत जनगणना का दबाव सफल, अब आरक्षण की सीमा बढ़ाने के ल‍िए सरकार पर बनाएंगे दबाव : राहुल गांधी
  5. केंद्र सरकार ने जनगणना के साथ जातिगत जनगणना कराने की घोषणा की, यह सही कदम: मल्लिकार्जुन खड़गे
  6. कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने दशकों तक सत्ता में रहते हुए जातिगत जनगणना का विरोध किया: अमित शाह
  7. कांग्रेस ने वो भूल की है जिसकी माफी नहीं : शाहनवाज हुसैन
  8. जाति जनगणना : जिसको पिछली सरकारें टालती रहीं, उसको मोदी सरकार ने मूल जनगणना में ही सम्मिलित करने का किया फैसला
  9. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक : जाति जनगणना को मंजूरी, गन्ना किसानों को राहत
  10. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन, पूर्व रॉ चीफ आलोक जोशी बनाए गए अध्यक्ष
  11. अखिलेश यादव ने बाबा साहेब अंबेडकर का किया अपमान : अर्जुन राम मेघवाल
  12. पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार का दावा, कहा- ‘भारत अगले 24 घंटों में कर सकता है अटैक’
  13. पाकिस्तान दुश्मनी चाहता है तो हम तैयार हैं : फारूक अब्दुल्ला
  14. कांग्रेस ने पहलगाम आतंकी हमले पर दिखाई एकजुटता, नेताओं को संयमित बयान देने का निर्देश
  15. संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने विदेश मंत्री से की बात, पहलगाम आतंकी घटना की निंदा

चीन की महामारी मृत्युदर दुनिया में सबसे कम क्यों रह सकी?

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 05 जनवरी 2023, 2:30 PM IST
चीन की महामारी मृत्युदर दुनिया में सबसे कम क्यों रह सकी?
Read Time:5 Minute, 27 Second

चीन की महामारी मृत्युदर दुनिया में सबसे कम क्यों रह सकी?

दुनिया में कुछ लोगों ने चीन द्वारा महामारी-रोधी नीतियों में किए गए समायोजन के बारे में नासमझी व्यक्त की, और यहां तक कि कुछ गलत न्यूज को विश्वास किया। हालांकि, एक निर्विवाद तथ्य यह है कि पिछले तीन वर्षो में चीनी सरकार ने हमेशा लोगों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने और लोगों की रक्षा करने के लिए सभी उपाय करने पर जोर दिया है। चीन में महामारी की मृत्युदर दुनिया में सबसे कम रही है। हाल ही में, चीन ने ‘न्यू कोरोनरी वायरस इन्फेक्शन’ को ‘श्रेणी बी संक्रमण रोग’ में समायोजित कर दिया, जो पिछले तीन सालों में महामारी की रोकथाम के कार्य में सबसे बड़ा समायोजन है। चीनी राष्ट्रीय स्वास्थ्य और चिकित्सा आयोग द्वारा जारी एक दस्तावेज के अनुसार, महामारी की रोकथाम और नियंत्रण का लक्ष्य अतीत में ‘संक्रमण को रोकने’ से ‘स्वास्थ्य की रक्षा और गंभीर बीमारी को रोकने’ बदल गया है। नए लक्ष्यों को साकार करने के लिए, दस्तावेज में निर्धारित अधिकांश मुद्दे कमजोर समूहों के लिए रोकथाम और चिकित्सा सेवाओं में अच्छा काम करने के बारे में हैं।

बीते तीन वर्षो में, महामारी ने जहां लोगों के जीवन और स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा किया है, वहीं इसने विश्व अर्थव्यवस्था को भी गंभीर रूप से प्रभावित किया है। मानव जीवन की रक्षा और अर्थव्यवस्था के सामान्य संचालन को बनाए रखने के बीच सबसे उचित संतुलन खोजना हमेशा चीनी सरकार के प्रयासों का केंद्र रहा है। नई स्थितियों में चीन के महामारी-रोधी कार्यो का केंद्र सबसे कमजोर समूहों की रक्षा करना है, साथ ही आर्थिक विकास की जीवन शक्ति को अधिकतम करना है। वास्तव में, पिछले तीन वर्षो में चीन सक्रिय रूप से और लगातार अपनी रोकथाम और नियंत्रण के उपायों को वस्तुनिष्ठ स्थिति में बदलाव के अनुसार समायोजित कर रहा है, यथासंभव अधिकांश समूहों के हितों को संतुलित करने और ध्यान में रखने की कोशिश कर रहा है।

चीन द्वारा नई महामारी रोकथाम नीति को लागू करने के बाद, पिछले तीन वर्षो में दबी हुई उपभोक्ता मांग की विस्फोटक वृद्धि होगी, और महामारी से बाधित उत्पादन, जीवन और कर्मियों का आदान-प्रदान भी धीरे-धीरे सामान्य हो जाएगा। जो चीन और पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था के लिए खुशखबरी है।

अभी वैश्विक महामारी खत्म नहीं हुई है। चीन में महामारी-रोधी कार्यो का केंद्र महामारी-रोधी दवाओं और चिकित्सा सुविधाओं की मांग को सुनिश्चित करना है, और बुजुर्गो, बच्चों और अन्य कमजोर समूहों की रक्षा करना है। चीन की महामारी रोधी नीतियों का मूल इरादा और तर्क कभी नहीं बदला है। अंतर्राष्ट्रीय चीन विरोधी शक्तियों के द्वारा चीन के खिलाफ बदनाम करने और उस पर हमला करने की कोशिश करना पूरी तरह से व्यर्थ है। केवल आम चीनी लोगों को ही घरेलू महामारी रोकथाम कार्य पर टिप्पणी करने का अधिकार है।

पूरे इतिहास में, मनुष्यों पर अनगिनत बार महामारियों का आक्रमण हुआ है, लेकिन मनुष्य हमेशा बार-बार महामारियों पर काबू पाते हैं और अधिक मजबूत बनते हैं। हजारों सालों से इंसान ने कभी भी विभिन्न संक्रामक रोगों से लड़ना बंद नहीं किया है। चाहे मलेरिया हो, चेचक हो, प्लेग हो या कोढ़, हैजा, एड्स आदि, मनुष्य हमेशा रोगों को पराजित करते हुए अधिक ज्ञान और मजबूत क्षमता प्राप्त करता है। अब उन्नत विज्ञान व तकनीक की क्षमताओं के सामने, वायरस मानव सभ्यता की प्रगति को नहीं रोक सकता है। भविष्य में, मनुष्य निश्चित रूप से सभी महामारियों पर काबू पाने के लिए अधिक और बेहतर तरीके विकसित कर सकेगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *