BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 06:24 PM
  • 37.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

चीन में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 2912 हुई

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 02 मार्च 2020, 9:42 AM IST
चीन में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 2912 हुई
Read Time:2 Minute, 27 Second

बीजिंग, 2 मार्च (आईएएनएस)| चीन में कोरोनवायरस के प्रकोप के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,912 हो गई है, जबकि कन्फर्म मामलों की संख्या 80,000 से ज्यादा हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि उन्हें रविवार को चीन में कोरोनावायरस के 202 नए कन्फर्म मामलों और 42 लोगों की मौत होने की जानकारी मिली।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार, सभी मौतें हुबेई प्रांत में हुईं।

आयोग ने कहा कि इस बीच 141 नए संदिग्ध मामले भी सामने आए हैं।

ठीक होने के बाद रविवार को 2,837 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर मामलों की संख्या 255 घटकर 7,110 रह गई।

आयोग ने कहा कि 2,912 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि मध्यरात्रि तक कुल कन्फर्म मामलों की संख्या 80,026 तक हो गई है।

32,652 रोगियों का अभी भी इलाज चल रहा है और 44,462 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

आयोग ने कहा कि 715 लोगों के अभी भी वायरस से संक्रमित होने का संदेह है।

आयोग ने कहा कि 46,219 लोगों को मरीजों के करीबी संपर्क में होने के कारण अभी भी चिकित्सा निगरानी में रखा गया है। रविवार को 8,154 लोगों को चिकित्सा निगरानी से छुट्टी दे दी गई।

मध्यरात्रि तक, हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र (एसएआर) में दो मौतों सहित 98 मामलों की पुष्टि हुई थी, मकाऊ एसएआर में 10 और ताइवान में एक की मौत सहित 40 मामलों की पुष्टि हुई थी।

हांगकांग में 36 मरीजों, मकाऊ में आठ और ताइवान में 12 को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *