BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 05:24 PM
  • 42.45°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  2. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  3. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  4. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  5. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  6. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  7. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  8. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  9. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  11. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  12. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  13. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  14. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  15. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

पंजाब : सरकारी अस्पतालों को निजी हाथों में देने का विरोध, कमेटी ने जताया ऐतराज

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 08 मार्च 2025, 7:19 AM IST
पंजाब : सरकारी अस्पतालों को निजी हाथों में देने का विरोध, कमेटी ने जताया ऐतराज
Read Time:2 Minute, 24 Second

बीएनटी न्यूज़

बरनाला। पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एक बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत सरकारी अस्पतालों का प्रबंधन निजी हाथों में देने का प्रस्ताव है। सरकार के इस फैसले का विरोध शुरू हो गया है।

पंजाब सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने बरनाला में एक कार्यक्रम के दौरान सरकारी अस्पतालों का प्रबंधन निजी हाथों में देने का ऐलान किया। उनका कहना है कि यह कदम स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और निजी संस्थाओं के निवेश से सरकारी अस्पतालों को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए उठाया गया है।

स्वास्थ्य मंत्री के ऐलान के बाद अस्पताल सुरक्षा समिति और सरकारी अस्पताल बचाओ कमेटी के सदस्य इस फैसले को लेकर कड़ा विरोध जता रहे हैं। सरकारी अस्पताल बचाओ कमेटी के सदस्य सोहन सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री के फैसले पर तल्ख टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों को निजी हाथों में सौंपना पूरी तरह से गलत है और वह इसका पुरजोर विरोध करेंगे। उन्होंने दावा किया कि यह निर्णय सरकारी अस्पतालों की स्वायत्तता को खत्म कर देगा और आम जनता के लिए स्वास्थ्य सेवाएं महंगी हो सकती हैं।

बलबीर सिंह ने कहा था कि कई निजी संस्थाएं पंजाब में सरकारी अस्पतालों के लिए 11,500 करोड़ रुपये का निवेश करने को तैयार हैं। उनका उद्देश्य सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों और अन्य चिकित्सा कर्मचारियों की कमी को दूर करना है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हो सके। सरकार इस फैसले को एक पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लागू करेगी, जिसमें कुछ सरकारी अस्पतालों को निजी हाथों में सौंपा जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *