BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2025 09:16 PM
  • 18.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  2. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  3. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  4. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  5. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  6. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  7. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  8. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  9. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश
  10. मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘मतदाता सूची में हेरफेर’ का उठाया मुद्दा, भाजपा पर लगाए आरोप
  11. रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम
  12. दिल्ली में आरएसएस के कार्यालय का उद्घाटन, मोहन भागवत और अमित शाह के अलावा कई हस्तियां होंगी शामिल
  13. ज्ञानेश कुमार ने मुख्य चुनाव आयुक्त का संभाला पद
  14. दिल्ली : रवि नेगी का सिसोदिया पर बड़ा आरोप, ‘कार्यालय से कई सरकारी सामान गायब’
  15. रणनीतिक साझेदारी में बदले भारत-कतर संबंध, दोनों पक्षों के बीच अहम समझौता

अजय राय ने की पुष्टि, महाकुंभ जाएंगे राहुल गांधी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 15 फ़रवरी 2025, 12:58 AM IST
अजय राय ने की पुष्टि, महाकुंभ जाएंगे राहुल गांधी
Read Time:2 Minute, 47 Second

बीएनटी न्यूज़

लखनऊ। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी के प्रयागराज महाकुंभ में जाने की अटकलें तेज हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बीएनटी न्यूज़ से बात करते हुए पुष्टि की कि राहुल गांधी महाकुंभ जाएंगे।

अजय राय ने कहा, “कुंभ में कांग्रेस के नेता पहले भी जाते रहे हैं। हमारी नेता प्रियंका गांधी और उससे पहले भी कई नेता कुंभ गए हैं। ऐसे में अब हम सभी लोग कुंभ में जाएंगे और पवित्र स्नान करेंगे और हर-हर महादेव का उद्घोष करेंगे। हम लोग महाकुंभ जरूर जाएंगे।”

पुलवामा आतंकी हमले की बरसी को लेकर अजय राय ने कहा, “पुलवामा आतंकी हमले की जांच अभी तक पूरी नहीं हुई। कोई भी चीज सामने नहीं आई, यह शहीदों का अपमान है। हम सभी लोग शहीद परिवार के साथ उनको ताकत देने के लिए खड़े हैं।”

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी के महाकुंभ जाने की चर्चा को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। जहां एक ओर कांग्रेस कह रही है कि उनके नेता पहले भी कुंभ जाते रहे हैं। वहीं, भाजपा इसे नौटंकी बता रही है। भाजपा नेताओं का कहना है कि वोट बैंक की राजनीति के चलते कांग्रेस नेता राहुल गांधी संगम जा रहे हैं।

इससे पहले भाजपा विधायक राम कदम ने बीएनटी न्यूज़ से बात करते हुए राहुल गांधी के संगम जाने पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा, “कुंभ में स्नान करने का अधिकार हर उस व्यक्ति को है, जिनको श्रद्धा है। लेकिन राहुल गांधी के बयान सनातन विरोधी होते हैं। ऐसे में क्या उनको मन से श्रद्धा है? अगर है तो वह जरूर महाकुंभ जाएं और संगम में डुबकी लगाएं। लेकिन नौटंकी और पाखंड या हिंदुओं के कुछ वोट उनको मिल सके, इसलिए वह महाकुंभ में न जाएं। पूर्व में उनके साधु-संतों और सनातन को लेकर बयानबाजी देखकर लगता नहीं है कि वह श्रद्धा से जा रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि वह सिर्फ नौटंकी करने के लिए जा रहे हैं।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *