BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 01 फ़रवरी 2025 11:26 PM
  • 17.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. केंद्रीय बजट पर राहुल गांधी का तंज, बोले- ‘गोली के घाव पर बैंड-एड’
  2. ‘सरकार ने हर वर्ग का रखा ख्याल’, कारोबारियों ने बजट का किया स्वागत
  3. बजट 2025 : अमित शाह, नड्डा और गडकरी ने की बजट की तारीफ, कहा- ‘यह आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप’
  4. बजट 2025 : जानिए क्या हुआ महंगा और क्या हुआ सस्ता?
  5. केंद्रीय बजट में केंद्र सरकार ने बिहार पर की ‘इनायत’, प्रदेश के विकास के लिए कई घोषणाएं
  6. बजट 2025 : 12 लाख तक की कमाई पर नहीं देना होगा टैक्स, महिलाओं-किसानों के लिए किए ये बड़े ऐलान
  7. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति पर फोकस
  8. भाजपा समर्थकों से केजरीवाल की अपील- वोट झाड़ू पर दो, नहीं तो जेब पर पड़ेगा 25 हजार का बोझ
  9. बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने वित्त मंत्री को खिलाई दही-चीनी, जानिए क्या है इस परंपरा का महत्व
  10. केंद्रीय बजट से पहले बड़ी सौगात, सात रुपये सस्ता हुआ एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर
  11. प्रयागराज : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज करेंगे महाकुंभ का दौरा, परिवार भी होगा साथ
  12. बजट सत्र 2025 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम दर्ज है सबसे लंबे बजट भाषण का रिकॉर्ड, आज पेश करेंगी 8वीं बार बजट
  13. दिल्ली चुनाव : चांदनी चौक में अरविंद केजरीवाल ने परिवार को ‘आप का बचत पत्र’ सौंपा
  14. कांग्रेस ने राहुल गांधी का वीडियो जारी कर केजरीवाल और आप सरकार पर कसा तंज
  15. आदिवासी महिला राष्ट्रपति का अपमान नहीं सहेंगे: चंपई सोरेन

अवैध तरीके से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई, 18 को किया डिपोर्ट

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 फ़रवरी 2025, 4:27 PM IST
अवैध तरीके से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई, 18 को किया डिपोर्ट
Read Time:2 Minute, 51 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली के पहाड़गंज में पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 21 की पहचान की और 18 को डिपोर्ट कर दिया।

पुलिस ने तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। एक घर में छापेमारी के दौरान संदिग्ध लोग मिले, जिनके पास भारतीय और बांग्लादेशी दोनों प्रकार के दस्तावेज थे। इनके पास से पासपोर्ट और आधार कार्ड बरामद किया गया।

गिरफ्तार महिला स्वीटी सरकार, उसकी बेटी और इसके साथ ही एक नाबालिग को भी पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक महिला स्वीटी 20 साल से अवैध रूप से भारत में रह रही थी और उसका असली नाम जोहरा खातून था। वह एक ट्रैवल कंपनी में काम करती थी।

स्वीटी के बारे में जानकारी मिली है कि उसने और भी लोगों के लिए इसी तरह के दस्तावेज तैयार किए हैं। इसके अलावा, एक मध्यस्थ का नाम भी सामने आया है, जिसने पासपोर्ट तैयार करने में मदद की थी।

स्वीटी का आधार कार्ड मुनिरका से बना था और उसने 3 जुलाई 2020 को वोटर कार्ड भी बनवाया था।

सेंट्रल दिल्ली जिला के डीसीपी एम हर्षवर्धन ने इस संबंध में प्रेसवार्ता की।

उन्होंने कहा कि ये आज से 20 साल पहले दिल्ली में आ गए थे। ये लोग जब पहली बार दिल्ली में आए थे, तो मुनिरका इलाके में रुके थे, इसलिए इनके आधार कार्ड पर मुनिरका का पता है। इसके बाद ये पहाड़गंज इलाके में रहने लगे, इसलिए इनके आधार कार्ड में मुनिरका का एड्रेस है और इनका वोटर आईडी कार्ड 3 जुलाई 2020 को जारी किया गया था। इनके पहाड़गंज वाले इलाके के नाम से यह वोटर आईडी कार्ड जारी किया गया था।

उन्होंने आगे कहा कि इनके पास वोटर आईडी कार्ड भी था, तो ऐसे में इनके लिए पासपोर्ट बनाना आसान था, क्योंकि इन लोगों ने सबसे पहले पासपोर्ट बनाने में इस्तेमाल होने वाले दस्तावेजों को पहले से ही बनवा लिया। पासपोर्ट में जन्म स्थल दिल्ली बताया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *