BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 05:47 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

आरजी कर बलात्कार-हत्या मामले में हाईप्रोफाइल लोगों को बचाया गया : डॉ. आकाश

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 जनवरी 2025, 12:12 AM IST
आरजी कर बलात्कार-हत्या मामले में हाईप्रोफाइल लोगों को बचाया गया : डॉ. आकाश
Read Time:2 Minute, 54 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आर.जी. कर बलात्कार-हत्या मामले में दोषी संजय रॉय को सोमवार को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई। सियालदह कोर्ट के इस फैसले पर लोगों की राय बंटी हुई नजर आई। किसी ने इसे न्याय बताया तो किसी ने अधूरा न्याय बताया।

सियालदह कोर्ट के फैसले पर दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉ. आकाश ने कहा, “हां, हम अब तक आए फैसले से बहुत असंतुष्ट हैं। हम शुरू से ही कह रहे हैं कि इस मामले में कई प्रभावशाली लोग शामिल हैं, और वे एक व्यक्ति को बलि का बकरा बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि दूसरे लोग न्याय से बच रहे हैं। अंत में यही हुआ – केवल एक व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा मिली। सबूत और चार्जशीट इतने मजबूत नहीं थे कि बाकी लोग पकड़े जाएं।”

उन्होंने कहा कि पहली फॉरेंसिक रिपोर्ट में पहले ही यह साबित हो गया था कि वह गैंगरेप था। पांच लोगों का डीएनए मिला था। इसके बावजूद एक ही आरोपी पकड़ा गया। उसी को उम्रकैद की सजा मिली। इससे हम लोग नाखुश हैं। हम लोगों ने निजी कार्य छोड़कर आंदोलन किया। महिला डॉक्टरों, कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। सिर्फ इसलिए कि इस तरह की घटना दोबारा किसी महिला कर्मचारी के साथ न हो। आर.जी. कर घटना में हम न्याय की मांग कर रहे थे। हम लोग एक मजबूत कानून की मांग कर रहे थे। हम दोनों जगह से हार गए। हमारी सुरक्षा को लेकर न ही कोई ठोस कदम उठाया गया और न ही हमारी बहन को न्याय मिला। पीड़िता के परिजनों का भी यही कहना है कि इस केस में हाईप्रोफाइल लोग जुड़े हुए थे। उन्हें बचाने के लिए बलि का बकरा बना दिया गया।

वहीं, सियालदह कोर्ट के बार एसोसिएशन के सदस्य एडवोकेट राजेंद्र गुप्ता ने कहा है कि सीबीआई द्वारा दी गई रिपोर्ट सही रिपोर्ट नहीं है, यह सभी को बचाने के लिए दी गई रिपोर्ट है। इस घटना का मुख्य अपराधी पकड़ा नहीं गया है, यह सब एक साजिश है। सीबीआई ने किसी के प्रभाव में आकर यह रिपोर्ट दी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *