BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 12 अप्रैल 2025 12:02 PM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  2. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  3. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  4. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  5. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  6. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  7. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  8. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत
  9. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने छोड़ी पार्टी, हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो में हुए शामिल
  10. सूरत : हैपी एक्सलेंसिया सोसाइटी में भीषण आग, कोई बड़ा नुकसान नहीं
  11. वाराणसी : ‘कई होंगे बेनकाब, सबका होगा हिसाब’, पीएम मोदी की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया बैनर
  12. मैं काशी का हूं और काशी मेरी है, पूरे पूर्वांचल के युवाओं को यहां के विकास का लाभ मिलता है : प्रधानमंत्री मोदी
  13. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  14. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  15. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया

इंडिया ब्लॉक को बचाने की जिम्मेदारी कांग्रेस की : संजय राउत

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 11 जनवरी 2025, 8:13 PM IST
इंडिया ब्लॉक को बचाने की जिम्मेदारी कांग्रेस की : संजय राउत
Read Time:3 Minute, 11 Second

बीएनटी न्यूज़

नागपुर। इंडिया ब्लॉक में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है और शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने इसकी ओर इशारा कर दिया है। शनिवार को मीडिया से बात करते हुए इंडिया ब्लॉक को लेकर एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि गठबंधन को बचाने की जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी की है।

संजय राउत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी इस गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी है। इंडिया ब्लॉक की मजबूती के लिए आवश्यक कदम उठाना कांग्रेस की जिम्मेदारी है। इंडिया ब्लॉक की शुरुआत लोकसभा चुनाव लड़ने के उद्देश्य से की गई थी। लेकिन लोकसभा चुनाव के बाद से इंडिया ब्लॉक की कोई बैठक नहीं हुई है। यह बैठक बुलाने की जिम्मेदारी भी कांग्रेस की थी। कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है और उसे इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि अब तक इंडिया ब्लॉक का कंवेनर (संचालक) घोषित नहीं किया जा सका है, जो कि एक महत्वपूर्ण कदम है। अगर हमें एक ताकतवर विरोधी के खिलाफ एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरना है, तो हमें इन सारी बातों को ध्यान में रखना चाहिए।

इस दौरान उन्होंने यह स्पष्ट किया कि विपक्षी गठबंधन की सफलता के लिए यह जरूरी है कि सभी पार्टियां मिलकर एक मजबूत रणनीति बनाएं और अपनी जिम्मेदारियों को ठीक से निभाएं। उन्होंने कहा कि इस गठबंधन के भविष्य के लिए हमें जल्द से जल्द काम करना होगा, ताकि हम आगामी चुनावों में मजबूती से खड़े रह सकें और देश में एक सशक्त विपक्ष का निर्माण कर सकें।

कांग्रेस पार्टी की भूमिका पर राउत ने कहा कि यह समय है जब पार्टी को अपने अंदरूनी मतभेदों को खत्म कर, एकजुट होकर इंडिया ब्लॉक की दिशा में काम करना चाहिए।

बता दें, लोकसभा चुनाव के बाद से ही विपक्षी दलों का इंडिया ब्लॉक बिखरता हुआ नजर आ रहा है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने इंडिया ब्लॉक में टूट की ओर इशारा किया था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *