BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 05:46 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

इंदौर : कांग्रेस की महू रैली को सशर्त अनुमति, धर्म विरोधी भाषण नहीं दे सकेंगे नेता

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 25 जनवरी 2025, 11:05 PM IST
इंदौर : कांग्रेस की महू रैली को सशर्त अनुमति, धर्म विरोधी भाषण नहीं दे सकेंगे नेता
Read Time:2 Minute, 53 Second

बीएनटी न्यूज़

इंदौर। मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू में कांग्रेस की 27 जनवरी को रैली होने वाली है। इस रैली को प्रशासन ने सशर्त अनुमति दी है। इस रैली के दौरान कांग्रेस नेता धर्म विरोधी भाषण नहीं दे सकेंगे।

कांग्रेस ने ‘जय बापू जय भीम जय संविधान अभियान’ के तहत 27 जनवरी को महू में रैली का आयोजन किया है। इस रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सहित पार्टी के तमाम बड़े नेता हिस्सा लेने वाले हैं।

इस रैली के लिए कांग्रेस की ओर से जिला प्रशासन से अनुमति मांगी गई थी। प्रशासन ने दो दिन पहले 23 जनवरी को अनुमति जारी की थी। उसमें कार्यक्रम में अनाउंसमेंट के दौरान कोई भी राजनीतिक और धर्म विरोधी भाषण प्रतिबंधित रहने का जिक्र किया गया था।

कांग्रेस की ओर से इस पर आपत्ति दर्ज कराई गई। इसके बाद प्रशासन की ओर से संशोधन पत्र जारी किया गया। इस पत्र में राजनीतिक भाषण की अनुमति दी गई है। वहीं, धर्म विरोधी भाषण प्रतिबंधित किया गया है। कांग्रेस की रैली महू के वेटरनरी महाविद्यालय के मैदान सभा में होने वाली है। इस सभा की तैयारियां जोरों पर हैं।

पूर्व में जारी किए गए अनुमति पत्र में राजनीतिक और धर्म विरोधी भाषण पर रोक की बात कही गई थी। मगर, दूसरे अनुमति पत्र में राजनीतिक शब्द को हटा दिया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह इंदौर के महू वेटरनरी कॉलेज मैदान पर होने वाली रैली की तैयारियों का निरीक्षण करने शनिवार को सभा स्थल पहुंचे।

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि रैली में कांग्रेस के देश-प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता सहित दो लाख से अधिक लोग शामिल होंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *